🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

वन डे वन स्टोरी के तहत सुनाई गई कोट्टवी राजा की कहानी

👤
DD
👁 18712 व्यूज
📍 Bhopal
वन डे वन स्टोरी के तहत सुनाई गई कोट्टवी राजा की कहानी
9 सितम्बर 2017। इंटरनेशनल लिट्रेसी डे के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे स्टोरी टेलिंग वीक के दौरान पब्लिकेशन हाउस प्रथम की पहल पर झुग्गी बस्ती में रहने वाले 70 बच्चों को प्रशिक्षित कर रहे ई-5 अरेरा कालोनी स्थित संस्थान परवरिश-द म्यूजियम स्कूल में बच्चों को स्टोरीज एण्ड बियांड से आईं स्टोरी टेलर - अमिता सरकारी, निधि अग्रवाल तथा रेखा सामल -रोचक अंदाज में कहानी सुनाई। कोट्टवी राजा नामक इस कहानी के किरदार को जीवंत करने अमिता सरकारी ने विशेष कास्ट्यूम पहनकर एक राजा के अंदाज में कहानी के संवाद प्रस्तुत किये। कोट्टवी राजा एक ऐसा राजा होता है जिसे कुछ दिनों से रात को नींद नहीं आ रही थी। इस वजह से वह अक्सर अपने दरबार में जम्हाई लेता रहता है। उसकी इस आदत की वजह से प्रजा उसे जम्हाई राजा का नाम दे देती है। अपनी इस समस्या के समाधान के लिए वह मंत्रियों से सलाह मांगता है उसे दरबार के पांच अलग अलग लोग अपनी अपनी सलाह देते हैं कोई उसे सोने के लिए दूध पीने के लिए कहता है, कोई संगीत सुनने के लिए तो कोई बगीचे में जाकर टहलने और फूल सूंघने को कहता है। तमाम प्रयासों के बाद भी उसे नींद नहीं आती तब उसकी रानी उसे उपाय बताती है जिससे उसे नींद आ जाती है और पूरी प्रजा चैन की सांस लेती है।



स्टोरी टेलर निधि अग्रवाल ने बताया कि इस स्टोरी टेलिंग कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पुस्तकों को पढ़ने के लिए प्रेरित करना, उनकी कल्पनाशीलता को बढ़ावा देना तथा उनके शब्द ज्ञान व आत्मविश्वास में वृद्धि था। इस अवसर पर बच्चों के लिए पढ़ाई से जुड़ी बहुत सी मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं।



Tags :