🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

राजस्व प्रकरणों को विशेष अभियान चलाकर एक माह में निपटाएं

👤
PDD
👁 18405 व्यूज
📍 Bhopal
राजस्व प्रकरणों को विशेष अभियान चलाकर एक माह में निपटाएं
कलेक्टर ने हुजूर एसडीएम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण



29 सितंबर 2017। कलेक्टर कार्यालय स्थित एसडीएम कार्यालय हुजूर शुक्रवार को कलेक्टर सुदाम खाडे औचक निरीक्षण करने पहुंचे। अपने निरीक्षण के दौरान न्यायालयीन मामलों से संबंधित दस्तावेजों को जहां देखा वहीं दो वर्ष से अधिक समय से लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक माह में दो वर्ष से लंबित मामलों का निराकरण करें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अतुल सिंह व तहसीलदार विनोद सोनकिया मौजूद थे।



अधिक से अधिक राजस्व वसूली करें

कलेक्टर श्री खाडे ने डायवर्सन प्रकरणों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व वसूली बढ़ाने के लिये एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक वसूली की जाए। उन्होंने राजस्व अभिलेखों तथा पंजियों को अपडेट रखने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बिना अनुमति के निर्माण कार्य किए हैं तथा बिना अनुमति के संबंधित भूमि की उपयोगिता में परिवर्तन कर दिया है, उन पर भू-राजस्व संहिता की धाराओं के तहत अर्थदण्ड लगाया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मौके पर मौजूद राजस्व निरीक्षक व पटवारियों को अविवादित सीमांकन, नामांतरण व बंटवारे के प्रकरणों का निराकरण तत्काल करने तथा उन्हें राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उपस्थित राजस्व निरीक्षक व पटवारियों को राजस्व वसूली बढ़ाने की भी हिदायत दी।



Tags :