🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल के मास्टर प्लॉन को लेकर 878 दावे, आपत्तियों पर तीन दिनों तक होगी सुनवाई

👤
Admin
👁 18536 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल के मास्टर प्लॉन को लेकर 878 दावे, आपत्तियों पर तीन दिनों तक होगी सुनवाई
26 अक्टूबर 2017। राजधानी भोपाल के विकास के लिए तैयार किये जा रहे मास्टर प्लॉन को लेकर 878 दावे, आपत्तियों पर तीन दिनों तक सुनवाई की जाएगी। सुनवाई के लिए 22 से 24 नवंबर तक की समय सीमा तय की गयी है। सुनवाई करने वाली समिति का गठन सांसद आलोक संजर द्वारा की गई है। समिति एक दिन में 290 से तीन सौ आपत्तिकर्ताओं को अपनी बात रखने के लिए मौका देगा। यह निर्णय शुक्रवार को मास्टर प्लॉन की आपत्तियों की सुनवाई की तारीख तय करने को लेकर कलेक्टर कार्यालय में एक बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में बीडीए अध्यक्ष ओम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मनमोहन नागर, मास्टर प्लान कमेटी के संयोजक व संयुक्त संचालक नगरएवं ग्राम निवेश के अलावा 32 पंचायतों के सरपंच भी मौजूद थे।



सबसे अधिक आपत्तियां नर्सिंग होम व क्नीनिक की

बैठक में संयुक्त संचालक नगर एवं ग्राम निवेश (टीएण्डसीपी) एसके मुदगल ने समिति सदस्यों को बताया कि मास्टर प्लान-2005 में संशोधन कर उसे ही लागू करने के लिए आठ बिंदुओं के आधार पर दावे आपत्तियां मांगी गई थीं। तय समय-सीमा में 878 आपत्तियां टीएण्डसीपी प्राप्त हुई। इनमें से 800 आपत्तियां केवल नर्सिंग होम व क्नीनिक को लेकर की गई है। उनका कहना है कि हर जगह छोटे छोटे अस्पताल न खुलें। हालांकि नर्सिंग होम, क्नीनिक व छोटे अस्पतालों के संचालकों ने पार्किंग स्पेस को लेकर अपत्तियां दर्ज कराई हैं। उन्होंने कहा कि 78 आपत्तियां अन्य आठ बिंदुओं पर प्राप्त हुई हैं।



Tags :