🔴 TRENDING NOW!
BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभिजीत दीपके को बालाघाट के पत्रकारों ने खदेड़ा, माफी मांग कर सवालों से भागे ब्लैक डॉग स्‍कॉच व्हिस्की अब नए पैक में, ‘सेवर द सिप’ के साथ पाएं नया प्रीमियम अनुभव एन्थ्रोपिक ने AI के गलत इस्तेमाल से जुड़े बायोलॉजिकल हथियार जोखिम के पांच मामले बताए

स्क्रूटनी के बाद 65.80 प्रतिशत पहुंचा मतदान का प्रतिशत

👤
डिजिटल डेस्क
👁 2275 व्यूज
📍 Bhopal
स्क्रूटनी के बाद 65.80 प्रतिशत पहुंचा मतदान का प्रतिशत
30 नवंबर 2018। भोपाल जिले के सातों विधानसभा सीटों के सभी पोलिंग बूथों पर हुए मतदान की स्क्रूटनी के दौरान मतदान प्रतिशत का आंकड़ा पहले से बढ़ गया। बुधवार को जिला प्रशासन ने देर रात को जिले का मतदान प्रतिशत 65.71 प्रतिशत की जानकारी दी थी, जो बढ़कर अब 65.80 प्रतिशत पहुंच गई है। हालांकि स्कूटनी के दौरान गोविंदपुरा, बैरसिया, व हुजूर का जहां मतदान प्रतिशत बढ़ा है, वहीं नरेला का मतदान प्रतिशत घट गया है। मतदान प्रतिशत में घटोत्री व बढोत्तरी केवल मामूली ही हुई है। जो बदलाव हुआ है उनमें 0.10 से 0.40 प्रतिशत के बीच ही हुई है।



भोपाल जिले में ये रही मतदान की स्थिति

विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत

149 बैरसिया 76.87

150 भोपाल उत्तर 65.51

151 नरेला 65.32

152 भोपाल दक्षिण पश्चिम 61.75

153 भोपाल मध्य 60.73

154 गोविंदपुरा 60.48

155 हुजूर 69.94



Tags :