🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

नगरीय निकाय करें सौर ऊर्जा का उपयोग

👤
DD
👁 2042 व्यूज
📍 Bhopal
नगरीय निकाय करें सौर ऊर्जा का उपयोग
17 मार्च 2020। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास संजय दुबे ने नगरीय निकायों के कमिश्नरों/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को सौर ऊर्जा से विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसा करने से विद्युत देयकों के भुगतान की राशि कम होगी और इस बची हुई राशि से निकाय अन्य विकास कार्य करवा सकेंगे।

प्रमुख सचिव श्री दुबे ने कहा है कि मध्यप्रदेश विकेन्द्रीयकृत नवकरणीय ऊर्जा नीति और मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग के नेटमीटरिंग विनियमन के अन्तर्गत सौर फोटोबोल्टेक पॉवर प्लान्टस की स्थापना से नगरीय निकायों के विद्युत बिलों में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकेगी। इसके साथ ही, हरित ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण के प्रति जनता को सकारात्मक संदेश दिया जा सकेगा। प्रमुख सचिव ने बताया कि शून्य निवेश पर सौर संयंत्र की स्थापना करवाई जा सकती है। इसके लिये ऊर्जा विकास निगम द्वारा 'रेस्को मॉडल' की अवधारणा पर कार्य किया जा रहा है।
Tags :