🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मुख्यमंत्री और केन्द्रीय कृषि मंत्री का किसान मोर्चा ने किया स्वागत

👤
DD
👁 2258 व्यूज
📍 Bhopal
मुख्यमंत्री और केन्द्रीय कृषि मंत्री का किसान मोर्चा ने किया स्वागत
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर का पुष्पहार और हल भेंटकर स्वागत किया।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी ने मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे किसान मेरा गौरव अभियान की जानकारी दी, जिसकी मुख्यमंत्री और केन्द्रीय कृषि मंत्री ने सराहना की। श्री चौधरी ने बताया कि मोर्चा जिले से लेकर गांव स्तर तक राज्य व केन्द्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी पहुंचा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसान मोर्चा के निरंतर सक्रिय रहने और शासन और प्रशासन के मध्य सेतु की तरह काम करते हुए किसानों की समस्याओं का समाधान कराने पर बधाई दी। श्री तोमर ने मोर्चा अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी से कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठन द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने और किसानों को इन कानूनों के प्रति जागरूक करने की बात कही। श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार गांव, गरीब और किसानों के प्रति पूरी तरह समर्पित है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत भी उपस्थित थे।
स्वागत करने वालों में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री पुरूषोत्तम शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री संदीप श्रीवास्तव, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्री बृजेश तिवारी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्रीपाल राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



(लोकेन्द्र पाराशर)
प्रदेश मीडिया प्रभारी
Tags :