🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मप्र में भाजपा पकड़ को और मजबूत करने की कोशिश में!

👤
DD
👁 38932 व्यूज
📍 Bhopal
मप्र में भाजपा पकड़ को और मजबूत करने की कोशिश में!
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी हर स्तर पर अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाहती है

भोपाल 5 सितंबर 2021। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी हर स्तर पर अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाहती है, यही कारण है कि, संगठन और मोचरें में बड़ा बदलाव किए जाने के बाद आईटी विभाग व सोशल मीडिया विभाग में भी बदलाव किया गया है। नव नियुक्ति पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी भी संभाल ली है। वर्तमान दौर में सियासी दलों के लिए आईटी विभाग और सोशल मीडिया विभाग की खासी अहमियत है, क्योंकि बदलते दौर में बड़ा वर्ग सोशल मीडिया का हिस्सा बनता जा रहा है। यही कारण है कि सभी दल सोशल मीडिया को लेकर नई-नई रणनीतियां बनाते रहते हैं। मध्य प्रदेश में सोशल मीडिया के फॉलोवर को लेकर भाजपा और कांग्रेस में होड़ मची हुई है।

भाजपा ने अपने स्वरुप मे बदलाव लाने की मुहिम छेड़ रखी है, संगठन से लेकर विभिन्न मोचरें में नए चेहरों को लगातार स्थान दिया जा रहा है। आईटी विभाग के कामकाज से बड़े नेताओं के संतुष्ट न होने पर बदलाव किया गया है। आईटी विभाग का संयोजक अमन शुक्ला और सह संयोजक गौरव विश्वकर्मा को बनाया गया है, वहीं सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी अभिशेक शर्मा को सौंपी गई है।

पदभार ग्रहण के पश्चात आईटी विभाग एवं सोशल मीडिया विभाग के संयोजकों ने पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं आईटी सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी रजनीश अग्रवाल के साथ सितंबर माह में पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों आईटी विभाग के पूर्व संयोजक शिवराज डाबी पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गभीर आरोप लगाए थे, वहीं सोशल मीडिया के परफॉमेंस से भी कई नेता संतुष्ट नहीं थे। यही कारण है कि भाजपा ने इस दिशा में भी कदम बढ़ाया है। साथ ही आगामी समय में कांग्रेस पर तीखे हमले करने की रणनीति भी बनाई है।

Tags :