🔴 TRENDING NOW!
करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभिजीत दीपके को बालाघाट के पत्रकारों ने खदेड़ा, माफी मांग कर सवालों से भागे ब्लैक डॉग स्‍कॉच व्हिस्की अब नए पैक में, ‘सेवर द सिप’ के साथ पाएं नया प्रीमियम अनुभव एन्थ्रोपिक ने AI के गलत इस्तेमाल से जुड़े बायोलॉजिकल हथियार जोखिम के पांच मामले बताए मोदी-पुतिन की बड़ी बैठक से BRICS Summit तक, आज भारत बना वैश्विक कूटनीति का केंद्र महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, 25 को शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा सागर जहरीली शराब कांड: सीएम डॉ. यादव के निर्देश पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर

भोपाल की बढ़ी जनसंख्या : कोलार से अब दोगुना से अधिक पानी पेयजल हेतु मिलेगा

👤
DD
👁 3105 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल की बढ़ी जनसंख्या : कोलार से अब दोगुना से अधिक पानी पेयजल हेतु मिलेगा
भोपाल 14 दिसंबर 2021। राजधानी भोपाल की जनसंख्या एक दशक बाद कहीं अधिक बढ़ गई है तथा अनेक रहवासी बस्तियां एवं कालोनियां बन गई हैं। इससे पेयजल की आवश्यक्ता से निपटने के लिये समीपस्थ कोलार बांध से दोगुना से अधिक पानी लिया जायेगा।
दरअसल भोपाल नगर निगम को जल संसाधन विभाग से वर्ष 2011 में कोलार बांध से 61.32 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल आवंटित हुआ था। लेकिन एक दशक बाद अब पानी की अधिक जरुरत होने के कारण निगम आयुक्त ने कोलार जलाशय से 80 मिलियन घनमीटर अिितरिक्त जल की जरुरत बताकर 20 सितम्बर 2021 को एक मांग-पत्र जल संसाधन विभाग को प्रस्तुत किया।
जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता की अध्यक्षता में गठित जल आवंटन समिति ने अब मांग-पत्र पर विचार करने के बाद भोपाल नगर निगम को 79.92 मिलियन घनमीटर जल कोलार जलाशय से आवंटित करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। निगम आयुक्त को विभाग के कार्यपालन यंत्री के साथ एक माह में इस नव आवंटित पानी के लिये अनुबंध करने का समय दिया गया है तथा बदले में निर्धारित शुल्कों का भुगतान करने के लिये भी कहा है। इस पेयजल का परिवहन नगर निगम को अपने साधनों से ही करना होगा तथा जल संसाधन विभाग कोई व्यय वहन नहीं करेगा।
Tags :