🔴 TRENDING NOW!
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले पीएम मोदी, कहा- 'सिर्फ 5 सालों में बदल दी यूपी की पहचान'

👤
prativad
👁 2066 व्यूज
📍 Bhopal
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले पीएम मोदी, कहा- 'सिर्फ 5 सालों में बदल दी यूपी की पहचान'
10 फरवरी 2023। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश वैश्विक शिखर सम्मेलन 2023 में कहा कि यूपी की धरती अपने सांस्कृतिक वैभव के लिए जानी जाती है, इसलिए यूपी के प्रति मेरा विशेष स्नेह है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश वैश्विक शिखर सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया. इसके लिए उन्होंने ग्लोबल ट्रेड शो और इन्वेस्ट यूपी 2.0 की शुरुआत की. इस दौरान वहां आए लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आज यूपी देश में अपनी कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता है.
पीएम मोदी ने कहा, इस समिट में सभी का स्वागत है. मैं जिम्मेदारी को निभाने के लिए इस समिट का हिस्सा बना हूं. यूपी की धरती अपने सांस्कृतिक वैभव के लिए जानी जाती है, इसलिए यूपी के प्रति मेरा विशेष स्नेह है.

'भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था'
पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है. दुनिया की हर विश्वसनीय आवाज यह मानती है कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ती रहेगी. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है भारतीयों का खुद पर बढ़ता भरोसा. आज भारत का हर नागरिक ज्यादा से ज्यादा विकास होते देखना चाहता है, वो अब भारत को जल्द से जल्द विकसित होते देखना चाहता है.

'यूपी में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर आया बदलाव'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ये जन आशाएं ही विकास के कार्यों में गति ला रही हैं. बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के रूप में जाना जाएगा, जहां 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ यूपी में सरकारी सोच और अप्रोच में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस को लेकर सार्थक बदलाव आया है.

'कुछ साल यूपी पहले यूपी था बीमारू राज्य'
आज यूपी एक आशा और उम्मीद बन चुका है. एक समय पर यूपी बीमारू राज्य कहलाता था, हर कोई यूपी से अपनी उम्मीदें छोड़ चुका था, लेकिन बीते 5-6 वर्षों में यूपी ने अपनी नई पहचान स्थापित कर ली है. अब यूपी अपने गुड गवर्नेंस के लिए पहचाना जा रहा है.
Tags :