🔴 TRENDING NOW!
डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती? मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात

भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर को डॉ यादव ने अनोखे अंदाज में याद किया

👤
prativad
👁 1969 व्यूज
📍 भोपाल
भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर को डॉ यादव ने अनोखे अंदाज में याद किया
13 अप्रैल 2023। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सोशल एक्टिविस्ट डॉ. महेश यादव (अमन गाँधी) ने न्यू मार्केट भोपाल में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती (जन्म दिवस) की पूर्व संध्या पर अपने चेहरे पर भारत रत्न डॉ अम्बेडकर का चित्र पेंट कराया और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के जन संदेश के साथ याद कर नमन किया।

डॉ यादव ने कहा हैं कि हमें भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाना हैं और वो भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के द्वरा निर्मित भारतीय संविधान और उसके लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करके ही संभव हैं उन्होंने कहा हैं कि आज जो भारत हैं वहीं सनातन भारत हैं जो श्री राम श्री कृष्ण महात्मा बुद्ध, गाँधी, नानकदेव, कबीर व महापुरषो के समता मूलक सिंद्धांत पर आधारित हैं इसलिए हमें किसी एक धार्मिक कट्टरतावादी सोच का भारत नहीं बनाना हैं वरना हम फिर से पाषाण युग में पहुँच जाएंगे, जहाँ मानव से मानव पशुओं की तरह लड़ेगा और एक दूसरे का खून बहाएंगे उस राष्ट्र में न कोई कायदा कानून होगा नहीं और न वैचारिक आज़ादी।
बाबा भीमराव अंबेडकर जी ने हमें जो संविधान बनाकर दिया है वह अमेरिका के संविधान से भी ज्यादा ताक़तवर हैं इसलिए कोई भी विघटनकारी ताक़ते चाहकर भी भारत को खंडित नहीं कर सकती हैं।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :