🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

भ्रष्टाचार के आरोपी उपयंत्री का निलम्बन समाप्त किया

👤
prativad
👁 1350 व्यूज
📍 भोपाल
भ्रष्टाचार के आरोपी उपयंत्री का निलम्बन समाप्त किया
6 मई 2023। राज्य के जल संसाधन विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोपी उपयंत्री क निलम्बन समाप्त कर उसे बहाल कर दिया है। दरअसल तत्कालीन सहायक प्रबंधक मप्र सडक़ प्राधिकरण उज्जैन एवं वर्तमान में गांधी सागर बांध संभाग गांधी सागर जिला मंदसौर के उपयंत्री राजेश पाठक के विरुध्द लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार एक्ट के तहत इंदौर स्थित विशेष न्यायालय में 16 दिसम्बर 2020 को चालान पेश किया था जिस पर 15 फरवरी 2021 को इस उपयंत्री को निलंबित कर उसका मुख्यालय जल संसाधन संभाग देवास नियत किया गया था। चूंकि यह उपयंत्री रिटायर होने वाला था, इसलिये अब उसका निलम्बन समाप्त कर उसे बहाल कर जल संसाधन संभाग देवास में ही पदस्थ कर दिया गया है। बहाली के आदेश में कहा गया है कि उपयंत्री राजेश पाठक के विरुध्द प्रचलित आपराधिक प्रकरण में न्यायालय के निर्णय के उपरान्त उसके निलम्बन की अवधि का नियमितीकरण पृथक से किया जायेगा।

- डॉ. नवीन जोशी

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :