🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

संयुक्त राष्ट्र ने हमास रहित फ़िलिस्तीन राज्य को मान्यता दी, अमेरिका और इज़राइल ने किया विरोध

👤
prativad
👁 3032 व्यूज
📍 नई दिल्ली
संयुक्त राष्ट्र ने हमास रहित फ़िलिस्तीन राज्य को मान्यता दी, अमेरिका और इज़राइल ने किया विरोध
14 सितंबर 2025। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने शुक्रवार को हमास की भागीदारी के बिना इज़राइल और फ़िलिस्तीन के बीच दो-राज्य समाधान के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव में गाजा युद्ध के स्थायी समाधान की बात कही गई है और हमास को निरस्त्र कर गाजा शासन से बाहर करने का आह्वान किया गया है।

यह गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव 142 मतों के पक्ष में और 10 मतों के विरोध में पारित हुआ। 12 देश मतदान से अनुपस्थित रहे। यूक्रेन ने प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि अमेरिका और इज़राइल ने विरोध में वोट डाला।

इज़राइल के संयुक्त राष्ट्र राजदूत डैनी डैनन ने इसे "खोखला इशारा" बताते हुए कहा कि यह युद्ध को लंबा करेगा और हमास को कमज़ोर नहीं, बल्कि पुरस्कृत करेगा। उधर, हमास की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।



यह प्रस्ताव अब तक का सबसे सख्त दस्तावेज़ माना जा रहा है, जिसमें हमास से गाजा पर अपना नियंत्रण छोड़ने की मांग की गई है। याद रहे, हमास 2006 में चुनाव जीतकर और 2007 में फतह से टकराव के बाद गाजा पर पूरी तरह काबिज़ हुआ था।

पिछले प्रस्तावों में संयुक्त राष्ट्र केवल 7 अक्टूबर 2023 को इज़राइल पर हमले की निंदा तक ही सीमित रहा था। उस हमले में लगभग 1,200 इज़राइली मारे गए थे और 250 से अधिक लोगों को बंधक बनाया गया था।

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इज़राइली घेराबंदी और सैन्य कार्रवाई में अब तक करीब 65,000 फ़िलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिससे गाजा में गंभीर मानवीय संकट पैदा हो गया है। इस कारण इज़राइल पर अंतरराष्ट्रीय दबाव लगातार बढ़ रहा है।

कई देशों ने हाल के महीनों में फ़िलिस्तीन को मान्यता दी है। 22 सितंबर को होने वाले अगले UNGA सत्र में ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम भी औपचारिक रूप से फ़िलिस्तीन राज्य को मान्यता दे सकते हैं।

रूस पहले से ही फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता देता है और गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए दो-राज्य समाधान को ही एकमात्र रास्ता मानता है।
Tags :