🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के तहत आयोजित रिसर्च सिंपोजियम को वैश्विक स्तर पर बड़ी प्रतिक्रिया

👤
prativad
👁 738 व्यूज
📍 भोपाल
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के तहत आयोजित रिसर्च सिंपोजियम को वैश्विक स्तर पर बड़ी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली 6 फरवरी 2026। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के अंतर्गत आयोजित ‘एआई और इसके प्रभाव’ विषयक रिसर्च सिंपोजियम ने भारत सहित दुनिया भर के एआई शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों का ध्यान खींचा है। इस सिंपोजियम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध समुदाय से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें 250 से अधिक शोध प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

इस रिसर्च सिंपोजियम को एआई अनुसंधान को नीति निर्माण और वास्तविक दुनिया के उपयोग से जोड़ने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। यह मंच शोध, नीति और व्यवहार के बीच सेतु का काम करेगा और भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के विविध दृष्टिकोणों को एक साथ लाएगा।

यह कार्यक्रम 18 फरवरी 2026 को भारत मंडपम में आयोजित होगा। इसके तहत ग्लोबल साउथ पोस्टर ट्रैक में 30 चयनित पोस्टर, इंडिया फोरम शोकेस से 15 पोस्टर और स्टूडेंट्स शोकेस के अंतर्गत 15 पोस्टर प्रदर्शित किए जाएंगे।

सिंपोजियम को एक इंटरडिसिप्लिनरी फोरम के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें भारत, ग्लोबल साउथ और अन्य देशों के प्रमुख शोधकर्ता एआई के प्रभाव से जुड़े अपने अग्रणी शोध कार्य प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान पद्धतियों, साक्ष्यों और अनुभवों का आदान-प्रदान होगा और नए सहयोग के अवसर तैयार किए जाएंगे। चर्चा के प्रमुख विषयों में मानव पूंजी, समावेशन, सुरक्षा और विश्वास, मजबूती, नवाचार, विज्ञान, आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण में एआई की भूमिका शामिल रहेगी।

कार्यक्रम के प्रमुख सत्रों में प्लेनरी कीनोट्स और रिसर्च डायलॉग, अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान पैनल तथा ग्लोबल साउथ रिसर्च और पोस्टर शोकेस शामिल हैं। प्लेनरी सत्रों में प्रतिष्ठित भारतीय और अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ता कीनोट भाषण, फायरसाइड चैट और संवाद के माध्यम से एआई की परिवर्तनकारी क्षमता पर गहन विचार साझा करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान पैनल में विश्वभर के दिग्गज शोधकर्ता संक्षिप्त लेकिन केंद्रित प्रस्तुतियों के जरिए एआई क्षेत्र में हुए प्रमुख नवाचारों, नई कार्यप्रणालियों, एल्गोरिदम और व्यावहारिक अनुप्रयोगों को सामने रखेंगे।

वहीं, ग्लोबल साउथ रिसर्च एंड पोस्टर शोकेस के दौरान छात्रों और सहयोगी शोध टीमों द्वारा तैयार किए गए पोस्टर्स प्रदर्शित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को मंच देना, मेंटरशिप को प्रोत्साहित करना और क्षेत्रीय व वैश्विक चुनौतियों के लिए नए समाधान सामने लाना है।

आयोजकों के अनुसार, इस रिसर्च सिंपोजियम से स्पष्ट और व्यावहारिक निष्कर्ष निकलने की उम्मीद है, जिससे शोध संस्थानों और नीति-निर्माताओं के बीच सहयोग को मजबूती मिलेगी और जिम्मेदार एआई के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा दिया जा सकेगा।

रिसर्च सिंपोजियम और इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से जुड़ी विस्तृत जानकारी समिट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोजकों ने एआई के जिम्मेदार और प्रभावशाली उपयोग पर केंद्रित इस वैश्विक संवाद में भाग लेने के लिए इच्छुक हितधारकों से पंजीकरण करने की अपील की है।
Tags :