🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

भविष्य की नींव है, आज किया गया सही इन्वेस्टमेन्ट: प्रदीप करमबेलकर

👤
डिजिटल डेस्क
👁 2182 व्यूज
📍 Bhopal
भविष्य की नींव है, आज किया गया सही इन्वेस्टमेन्ट: प्रदीप करमबेलकर
24 दिसंबर 2018। निवेश कहां और कैसे करें, निवेश के बेहतर विकल्प कैसे ढूंढे? ऐसे ही सवालों के जवाब लोगों ने जानें निवेश जागरुकता शिविर में बिजनेस एडवाइजरी के फाउंडर व कोच प्रदीप करमबेलकर के जरिए। रविवार को आयोजित इस शिविर में 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी रखी गई थी। यह आयोजन विजन एडवाइजरी सर्विसेज ने किया था।



प्रदीप करमबेलकर ने इस दौरान कहा कि मौजूदा समय में अपनी जमा-पूंजी का सही जगह निवेश बहुत जरूरी है, ताकि पैसा भविष्य में काम आ सके। आपका पैसा सही ब्याज दे और सुरक्षित भी रहे। निवेश विशेषज्ञों ने इस बारे में सरल तरीके से विस्तार में समझाया।

उधर, बच्चों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में रंगों की अनूठी छटा देखने को मिली। बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय था-कलर योर फ्यूचर। आप अपने फ्यूचर को कैसे देखते हैं, उसे और कैसे बेहतर बना सकते हैं, बच्चों ने रंगों के जरिए अपनी इन्हीें भावनाओं की अभिव्यक्ति की।



कार्यक्रम दोपहर 12 से 1 बजे तक चला। सभी प्रतिभागियों को विजन एडवाइजरी की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
Tags :