31 दिसंबर 2018। प्रदेश की नई सरकार ने अपना प्रभाव फैलाना प्रारंभ कर दिया है। अब राज्य के हर कार्यालय में मुख्यमंत्री कमलनाथ के चित्र लगेंगे एवं शासकीय गतिविधियों में भी उनके चित्र का उपयोग किया जायेगा।
राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिवों/प्रमुख सचिवों/सचिवों/उप सचिवों, विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों तथा जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ का अनुमोदित छाया चित्र जनसम्पर्क संचालनालय की वेबसाईट पर फोटो संग्रह में उपलब्ध है। इसलिये निर्देशानुसार अनुरोध है कि समस्त शासकीय गतिविधियों के संबंध में आवश्यक्ता होने पर उक्त छाया चित्र का ही उपयोग किया जाना सुनिश्चित करने का कष्ट करें।
नई दिल्ली में पदस्थ सेवकों की मांगी जानकारी :
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मप्र सरकार के नई दिल्ली में पदस्थ आवासीय आयुक्त के माध्यम से सभी विभागों से जानकारी मांगी है कि नई दिल्ली में मप्र शासन के सभी कार्यालय/निगम/उपक्रम के कितने अधिकारी एवं कर्मचारी पदस्थ हैं। इनके पदनाम एवं वेतनमान की भी जानकारी मांगी गई है। जाहिर है, अब नई दिल्ली में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के भी तबादले किये जायेंगे।
- डॉ. नवीन जोशी
सभी सरकारी कार्यालयों में कमलनाथ के चित्र लगेंगे
Place:
Bhopal 👤By: डिजिटल डेस्क Views: 2220
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा
- मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट के बाद मध्य प्रदेश कैबिनेट में बदलाव की तैयारी
- Meta WhatsApp पर ला रहा है प्राइवेट AI चैट फीचर "Incognito Chat"
- सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, बोले- नारी शक्ति के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
- जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video















