🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

बगैर दर्द दांतों का इलाज संभव

👤
DD
👁 2410 व्यूज
📍 Bhopal
बगैर दर्द दांतों का इलाज संभव
26 जनवरी 2019। बगैर दर्द दिए भी दांतों का इलाज संभव है! ऐसा इन्हेलेशन सिडेशन( मरीज को अवचेतन अवस्था में लाना) तकनीक से किया जाता है। इसी तकनीक की बारीकियों से दंत चिकित्सकों को अवगत कराने के लिए गांधीनगर स्थित ऋषिराज दंत चिकित्सालय महाविद्यालय में वर्कशॉप आयोजित की गई। इस वर्कशॉप का आयोजन ऋषिराज कॉलेज आॅफ डेंटल साइंस एंड रिसर्च सेंटर के वाइस डीन डॉ. जीएस चंदू और डिपार्टमेंट आॅफ पेडोडोंटिक्स डेंटीस्ट्री की हेड और प्रोफेसर डॉ. अपर्णा बंसल ने किया था। वर्कशॉप में दंत चिकित्सा परिषद के सदस्य डॉ. चंद्रेश शुक्ला मुख्य अतिथि थे। इस दौरान एलएनसीटी ग्रुप की डायरेक्टर पूजा चौकसे विशेष रूप से उपस्थित थी।

वर्कशॉप में प्रदेशभर के डेंटिस्ट शामिल हुए। दंत चिकित्सा परिषद के सदस्य डॉ. चंद्रेश शुक्ला ने वर्कशॉप में दंत चिकित्सकों को इन्हेलेशन सिडेशन तकनीक के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ऐसी वर्कशॉप आयोजित करने के लिए कॉलेज की सराहना भी की।



कार्यक्रम में मौजूद एलएनसीटी ग्रुप की डायरेक्टर पूजा चौकसे ने दंत चिकित्सकों के लिए ऐसी वर्कशॉप को फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि इससे मरीजों की तकलीफ कम होगी। उन्होंने कॉलेज के प्रयास की सराहना की।
Tags :