🔴 TRENDING NOW!
बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 54 सरकारी वेबसाइटों पर साइबर हमले की कोशिश, NIA ने 5 राज्यों में मारे छापे नई स्मार्ट तकनीक से आसान हो सकता है अल्जाइमर का पता लगाना Porsche के साथ TCS की 1.5 अरब डॉलर की डील, AI से बदलेगा ऑटो सेक्टर का कारोबार सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर पहली गैर-जीएमओ हाइब्रिड बीज किस्मों के शुभारंभ के साथ भारत ने पॉपकॉर्न मक्का खेती में रचा नया कीर्तिमान एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1 दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश? क्या संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में धनुष के साथ करीना कपूर आएंगी? एस. मित्रन ने दी बड़ी जानकारी भोपाल डिजिटल तरीके से डिजिटल वित्तीय सशक्तिकरण में भारत में सबसे आगे: होम क्रेडिट इंडिया ग्रेट इंडिया वॉलट स्टडी 2026

स्टार्टअप्स ने सीखे सही इंवेस्टमेंट के गुर

👤
DD
👁 2420 व्यूज
📍 Bhopal
स्टार्टअप्स ने सीखे सही इंवेस्टमेंट के गुर
1 फरवरी 2019। स्टार्टअप इन दिनों यूथ के बीच सबसे पॉप्युलर शब्द है। हर युवा अपना स्टार्टअप शुरू करने का ख्वाब रखता है, लेकिन यह इतना आसान भी नहीं। स्टार्टअप की राह में अनेक चुनौतियां हैं। सही इवेंस्टमेंट कैसे किया जाए और किस तरह से इवेंस्टर्स को अट्रैक्ट किया जाए यह भी एक कला है और यदि इसके बारे में सही जानकारी हो तो किसी स्टार्टअप के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इसी सोच के साथ एआईसी आक्टेक में एक दिवसीय वर्कशॉप आयोजित किया गया। इंवेस्ट-ऐबल स्टार्टअप्स विषय पर आयोजित इस वर्कशॉप में आक्टेक के साथ कैप्रिया ने भी भागीदारी की।



इस अवसर पर एआईसी आक्टेक के सीईओ अमित राजे ने इंवेस्टमेंट का महत्व और इसे किस तरह से अट्रैक्ट किया जाए यह भी बताया। उन्होंने कहा कि निवेशकों को सही तरह से गाइड करते हुए उन्हें इन्वेस्टमेंट के लिए तैयार करना उतना कठिन नहीं, बशर्ते उन्हें ठीक से डील किया जाए। वर्कशॉप का आयोजन आर्टेक के सपोर्टिंग सिस्टम 'कैप्रिया' के अंतर्गत किया गया था। कैप्रिया एक निवेश फर्म हैं, जो फंड मैनेजरों के सबसे बड़े नेटवर्क का नेतृत्व करती है।



वर्कशॉप के जरिये स्टार्टअप्स को बताया गया कि निवेशकों को आकर्षित करने के लिए किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए। क्योंकि किसी भी फर्म को खड़ा करने और उसे बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए फंड की हमेशा आवश्यकता होती है। इस वर्कशॉप में क्रैप्रिया की तरफ से सुवाम भटटाचार्या और मोहम्मद नज्मुज्जमां मौजूद थे। उन्होंने आए हुए स्टार्टअप्स को इंवेस्टरमेंट के बेसिक नॉलेज की जानकारी दी और उनके सवालों के जवाब भी दिए।

वर्कशॉप में भोपाल के अलावा ग्वालियर, रायपुर और सागर के स्टार्टअप शामिल हुए।





Tags :