🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

सिल्क बुनकरो को रोजगार देने के लिए सरकार ने लगाया मेला ....

👤
DD
👁 2866 व्यूज
📍 Bhopal
सिल्क बुनकरो को रोजगार देने के लिए सरकार ने लगाया मेला ....
कॉपर के तार से सिल्क पर बनाए महाभारत के दृष्य
नेशनल हेंडलूम कार्पेरेशन ने भोपाल हाट में लगाया सिल्क फेब
भोपाल 2 दिसंबर। भारत सरकार के उपक्रम नेषनल हेंडलूम कार्पोरेषन द्वारा भोपाल हाट में आयोजित सिल्क फेब में बुनकरों और चितेरों द्वारा सिल्क पर तैयार अनुपम संग्रह देखने बडी संख्या में लोग आ रहे है। प्रदर्शनी में सिल्क पर सोने, चांदी और कॉपर के तारों की बुनाई है। वंही पेंटरो ने भी अपनी कल्पनाषीलता को सिल्क पर बखूबी उकेरा है।
उपरोक्त जानकारी देते नेषनल हेंडलूम कार्पोरेषन प्रदर्षनी प्रभारी हरी मोहन शर्मा ने बताया कि ने बताया कि देश भर के सिल्क कारीगरों के उत्पादों के प्रदर्षन के लिए नेशनल हेंडलूम एक्सपों ने अभय प्रशाल में इस प्रदर्शनी का आयोजन किया है। प्रदर्षनी में देश भर के सिल्क कारिगर अपने बेहतरीन उत्पादों के साथ आए है। कारीगरों ने बडी ही खुबसुरती के साथ सिल्क पर अपनी कल्पनाओं को आकार दिया हैं । प्रदर्शनी में पष्चिम बंगाल से आए गोपाल अपने साथ बालुचुरी सिल्क साडियां लाए है। कॉपर के तारों की विविंग से महाभारत के दृष्य को बुनकरो ने उकेरा है। सदियों पुरानी कॉपर के तारों की बुनाई अब खत्म होने को है क्योंकि इसकी बुनाई से हाथों की उंगलिया कट जाती है। इसके साथ ही बालूचुरी पर सोने और चांदी की तारों से होली खेलते राधाकृष्ण, सीता स्वयंवर, तीरों की बौछार के बीच सुदर्षन चक्र घुमाते श्रीकृष्ण जैसे तमाम रामायण महाभारत के किस्सों को बुना है। पष्चिम बंगाल से ही आए देव अपने साथ मलबरी सिल्क पर हेंड पेंटिंग की खुबसुरत साडियां लाए है। पेंटर ने हिरन के साथ युवती, गौतम बुद्व आदि को प्रदर्षित किया है। बुनकर तरुण दत्ता अपने साथा काथा वर्क की साडियां लाए है जिसमें उन्होने टसर सिल्क पर ष्षुकंतला की कहानी को बुना है।
एक सप्ताह से चल रही इस प्रदर्शनी के देखेन के लिए बडी संख्या में लोग आ रहे है। प्रदर्शनी 8 दिसंबर क चलेगी।
Tags :