🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

डॉ महेश यादव ने स्टे एट होम की अपील के लिए खून लिखी कविता

👤
DD
👁 2791 व्यूज
📍 Bhopal
डॉ महेश यादव ने स्टे एट होम की अपील के लिए खून लिखी कविता
सोशल एक्टिविस्ट व अमन गाँधी फ़िल्म प्रोडूक्शन्स के निर्माता निर्देशक डॉ. महेश यादव चीन द्वारा विश्व भर फैले कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए देश मे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनहित के लॉक्डाउन के साहसिक निर्णय (जो सिर्फ और सिर्फ देश बासियों को बचाने के लिए हैं) के साथ खड़े हैं और देश के नागरिकों से कहा हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश की जनता की चिंता ज्यादा है, उन्होंने इस बात की तनिक भी परवाह नही की लॉक्डाउन से देश में गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाएगा क्योंकि श्री मोदी जी के लिए एक-एक देश के नागरिक की जान देश के आर्थिक हानि से ज्यादा बड़ी है जबकि वही दूसरी ओर अमेरिका में कोरोना के लाखों नागरिक ग्रस्त है और हज़ारो की संख्या में नागरिक मौत के मुंह में जा रहें औऱ अमेरिकी राष्ट्रपति को आज इस बात की ज्यादा चिंता हैं कि लॉक्डाउन करने से उसकी इकॉनमी चीन के मुकाबले पीछे न हो जाये और उसका सुपर पॉवर का रुतबा न छिन जाये , इसलिए हमारा कर्तव्य हैं कि मोदी जी के फैसले पर भरोसा रखें और घर मे रख कर खुद ,परिवार और देश को कोरोना की महामारी से सुरक्षित रखें ।

डॉ. महेश यादव ने स्टे एट होम की अपील के साथ अपने खून से कविता लिख कर वीडियो बनाया और यूट्यूब, सोशल मीडिया व व्हाट्सएप के जरिये लोगों से घर ही रहने का आग्रह कर रहें है। खून से लिखी कविता
शीर्षक :
लहू से लिखी हैं मैंने पुकार
घर मे ही रहिये मेरे यार

छुपा है दुश्मन देश मे
कोरोना के भेष में
विदेश से आकर देश में घुसकर
कर रहा हैं हमला मानव पर

ना सुनाई देता ना दिखाई
करता हैं प्रहार छाती पर
चीख रही है मानवता
दुनिया की बर्बादी पर


वायरस कोरोना की खलबली
घुटनो पर खड़े सब बाहुबली
छोड़ दो अब सब रोना धोना
मिलकर हमे हैं इसको धोना

ना किसी को गले लगना
ना किसी से हाथ मिलाना
नमस्ते की संस्कृति को
दुनिया है अब है माना

लहू से लिखी है मैंने पुकार
सुरक्षित रहना मेरे यार

लेखक

डॉ. महेश यादव (अमन गांधी)
Tags :