🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल में एक ही दिन में अब तक के सबसे ज्यादा आज 78 केस मिले...

👤
DD
👁 3097 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल में एक ही दिन में अब तक के सबसे ज्यादा आज 78 केस मिले...
हाॅटस्पाट जहांगीराबाद में एक ही परिवार के 17 लोग सहित 25 संक्रमित मिले..
10 जून 2020। राजधानी भोपाल में आज एक ही दिन में कोरोना संक्रमण के 78 केस मिले है,भोपाल में यह एक दिन में मिले सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज है। इसके पहले 8 जून को 60 केस मिले थे। अब भोपाल में कोरोना संक्रमितो की संख्या 2000 के करीब पहुंच गई है।
शहर का सबसे बड़ा कोरोना हाॅटस्पाट जहांगीराबाद में आज फिर कोरोना संक्रमण के 25 केस मिले है। यहां एक ही परिवार के 17 लोग संक्रमित पाए गये है। इससे प्रशासन की बैचैनी बढ़ गई है। इस क्षेत्र मे पिछले पन्द्रह दिन में लिए गये सैम्पल में अभी तक कोई पाॅजिटिव केस नहीं मिला था। इसके अलावा सी 21 माॅल में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा के 13 और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले। प्रदर्शनी नगर में भी 8 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों से भी संक्रमित मरीज पाए गये है। वहीं आज चिरायु अस्पताल से 32 और होम्योपैथी अस्पताल से 14 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। मध्यप्रदेश में संक्रमितो मरीजों का आॅकड़ा 9850 पहुंच गया है।
Tags :