🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

विधायकों के लिये तीन सुविधायें फिर बहाल हुईं..

👤
DD
👁 2845 व्यूज
📍 Bhopal
विधायकों के लिये तीन सुविधायें फिर बहाल हुईं..
पिछली कमलनाथ सरकार ने खत्म कर दी थीं
25 जनवरी 2021। पिछली कमलनाथ सरकार के समय वर्ष 2019 में विधायकों के लिये तीन सुविधायें खत्म कर दी गई थीं जिन्हें अब वर्तमान शिवराज सरकार ने फिर से बहाल कर दिया है।
दरअसल वर्ष 2013 में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत विधायकों द्वारा अपनी निधि से जिन मदों पर राशि दी जा सकती है, उसकी सूची जारी की गई थी। इस सूची में उल्लेखित तीन सुविधाओं को पिछली कमलनाथ सरकार ने खत्म कर दिया था जिसे अब वर्तमान शिवराज सरकार ने पुन: बहाल कर दिया है। राज्य के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को जारी पत्र में इन तीनों सुविधाओं के बहाल होने की जानकारी दी गई है तथा अपने जिले के विधायकों को इसकी जानकारी भी देने के लिये कहा गया है।
ये हैं तीन सुविधायें :
एक, पंजीकृत मान्यता प्राप्त निजी संस्थाओं के शिक्षण कार्य हेतु भवन निर्माण हेतु अनुदान दिया जा सकेगा।
दो, शिक्षण संस्थाओं के लिये फर्नीचर/टाट पट्टी क्रय की व्यवस्था, राजीव गांधी बहु माध्यमीय अध्ययन केंद्र भवन, वी सेट क्रय एवं सेट की स्थापना पर भी निधि दी जा सकेगी। (पहले सिर्फ शासकीय संस्थाओं के लिये यह सुविधा थी।)
तीन, सामाजिक संगठनों के लिये धर्मशाला, पंजीकृत सोसाटियों/न्यासों/सामुदायिक भवन निर्माण कार्य पर अधिकतम 10 लाख रुपये की निधि दी जा सकेगी।
इसलिये किया बहाल :
विधायकगण बार-बार सीएम शिवराज से आग्रह कर रहे थे कि उन्हें उक्त तीन सुविधाओं पर भी निधि देने की इजाजत दी जाये। इसीलिये अब इन्हें पुन: बहाल कर दिया गया है।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :