🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

साइबर धोखाधड़ी से जुड़े 115 मामलों में पाकिस्तानी कनेक्शन

👤
DD
👁 2124 व्यूज
📍 Bhopal
साइबर धोखाधड़ी से जुड़े 115 मामलों में पाकिस्तानी कनेक्शन
भोपाल 7 सितम्बर 2022 । भोपाल साइबर क्राइम पुलिस ने बीते छह माह में साइबर धोखाधड़ी के करीब 15 सौ से ज्यादा मामलों की बारीकी से जांच की। इनमें 115 मामले ऐसे थे, जिनके तार पाकिस्तान से जुड़े पाए गए। साइबर क्राइम पुलिस ने इन मामलों की जानकारी केंद्रीय एजेंसियों से साझा की है। इसके अलावा लोगों से अपील है कि प्लस 92 सीरीज से काल और कोई संदेश आ रहा है तो उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दें।

साइबर क्राइम पुलिस उपायुक्त अमित कुमार के अनुसार पिछले छह माह में कौन बनेगा करोड़पति और न्यूड काल के माध्यम से धोखाधड़ी की शिकायतें मिली थीं। इन मोबाइल धारकों को प्लस 92 वाले फोन नंबर से काल व संदेश आ रहे थे, जबकि बाकी मामलों में प्लस 91 वाले फोन नंबर इस्तेमाल हुए थे। प्लस 92 सीरीज वाले नंबरों की जांच के लिए एक टीम को लगाया गया।

जांच के दौरान सामने आया है कि पाकिस्तानी सर्वर से आने वाले काल के माध्यम से भारत में लोगों को कौन बनेगा करोड़पति में शामिल होने का झांसा देकर सीधे फोन और मोबाइल पर संदेश भेजे जा रहे थे। इसके पीछे कारण यह था कि यह कार्यक्रम लोगों को काफी पसंद था और लोग अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ बैठना पंसद करते हैं, इसलिए आसानी से झांसे में आएंगे।

पुलिस ने जांच में पाया कि यह फोन पकिस्तान के सर्वर से जनरेट हो रहे थे, लेकिन इनका आइपी एड्रेस चीन और इंडोनेशिया बता रहा था। आइपी एड्रेस की जांच में पता चला कि पहले भी इसी आइपी एड्रेस से फर्जी जानकारी भोपाल पुलिस को भी दी जाती रही है।


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :