🔴 TRENDING NOW!
भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार

सनातन धर्म चेतना रैली का मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया स्‍वागत

👤
DD
👁 1834 व्यूज
📍 Bhopal
सनातन धर्म चेतना रैली का मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया स्‍वागत
भोपाल 15 दिसंबर 2022। करुणाधाम आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन बड़े गुरुदेव बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के 94वें जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल सनातन धर्म चेतना रैली का आयोजन 15 दिसंबर को किया गया है। पीठाधीश्वर गुरुदेव सुदेश शांडिल्य महाराज ने बताया कि रैली लोगों को अपनी परम्पराओं और धर्म से अवगत कराने में सहायक सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 74 बंगले क्षेत्र में 1008 बाल गोविंद शांडिल्य जी महाराज के अवतरण दिवस के अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई यात्रा का स्वागत किया। यह सनातन धर्म चेतना वाहन यात्रा करुणाधाम आश्रम से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गो से होते हुए निकली। यात्रा के 74 बंगले क्षेत्र में पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बी आठ निवास पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बाल गोविंद जी शांडिल्य जी के सुपुत्र, उत्तराधिकारी और करुणाधाम आश्रम के संत सुदेश शांडिल्य का श्रीफल शाल द्वारा सम्मान किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री बाल गोविंद शांडिल्य जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की।


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :