🔴 TRENDING NOW!
छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती? मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत

यूपीपीएससी 5 विभागों में कर रहा सीधी भर्ती, जानें कैसे मिलेगी नौकरी

👤
prativad
👁 1636 व्यूज
📍 प्रयागराज
यूपीपीएससी 5 विभागों में कर रहा सीधी भर्ती, जानें कैसे मिलेगी नौकरी
3 फरवरी 2023। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यूपीपीएससी यह भर्तियां 5 विभागों में करने जा रहा है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इन भर्तियों के लिए यूपीपीएससी ने भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है. भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 2 मार्च तक बैंक में आवेदन शुल्क जमा करना होगा. जबकि आवेदन करने की लास्ट डेट 6 मार्च 2023 निर्धारित की गई है. पांच विभागों में कुल पदों की संख्या 15 है. वहीं सीधी भर्ती के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे.
बता दें कि उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी विभाग) में प्राचार्य के छह पदों पर भर्ती होनी है. इसके अलावा मद्य निषेध विभाग में क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी के दो पदों पर भर्ती होगी. साथ ही उत्तर प्रदेश आयुष (आयुर्वेदिक विभाग) में प्राचार्य के चार पदों, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में सहायक वेधन अभियंता के एक पद और उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग में प्राविधिक अधिकारी (प्राविधिक सेवा) के दो पदों पर भर्ती के लिए गुरूवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
यूपीपीएससी में कैसे मिलेगी नौकरी
यूपीपीएससी इन पदों पर भर्ती किस आधार पर करेगा ये अभी तय नहीं है. दरअसल, नोटिफिकेशन के मुताबिक चयन प्रक्रिया अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर तय की जानी है. ऐसे में आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग तय करेगा कि इन पदों पर सीधी भर्ती केवल इंटरव्यू के माध्यम से होगी या स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी. अगर स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन होगा तो इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे. गलत उत्तरों के लिए माइनस मार्किंग का भी प्रावधान है. अंतिम रूप से सफल होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.
Tags :