🔴 TRENDING NOW!
नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती?

यूपी में आंगनबाड़ी के 53000 पदों पर जल्द होंगी भर्तियां

👤
prativad
👁 1212 व्यूज
📍 Bhopal
यूपी में आंगनबाड़ी के 53000 पदों पर जल्द होंगी भर्तियां
07 अप्रैल 2023। उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी के पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। राज्य सरकार के मिशन रोजगार यूपी के ट्विटर हैंटल के मुताबिक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में 53 हजार आंगनबाड़ी के पदों को भरने की तैयारी चल रही है। इसके लिए जल्द ही सरकार द्वारा अधिसूचना भी जारी की जाएगी।

जिलों से मांगा गया रिक्तियों का ब्यौरा
आईसीडीएस निदेशालय ने सभी जिलों से रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा है। जिसके बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह में भर्ती से संबंधित अधिसूचना आ सकती है। बता दें कि यूपी में पिछले 10-12 सालों से आंगनबाड़ी के पदों पर भर्ती नहीं हुई है। जिसकी वजह से राज्य में हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी के पद खाली पड़े हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
राज्य सरकार द्वारा इसके तहत आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने की तैयारी की जा रही है। इस भर्ती से हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेगा। ग्रामीण स्तर पर राज्य सरकार की बाल विकास और पुष्टहार, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री की होती है। ऐसे में राज्य सरकार अब इन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को एक नई जिम्मेदारी सौंपने जा रही है।
शैक्षिक योग्यता आयु-सीमा
आंगनबाड़ी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

बता दें कि इससे पहले आंगनबाड़ी पद के लिए आवेदन करने की योग्यता 10वीं पास थी और अधिकतम उम्र 45 साल थी। लेकिन अब इसे बदला जा रहा है। अब योग्यता 12वीं पास तो अधिकतम उम्र 35 वर्ष तय की जाएगी। इसकी विस्तृत अधिसूचना अभी जारी जाएगी। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने अपनी पुरानी चयन प्रक्रिया को भी संशोधित करते हुए नई चयन प्रक्रिया तय किया है। इसमें ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आरक्षण का भी प्रावधान है।


Latest UP News, UP News, Up News In Hindi, Latest Uttar Pradesh Samachar, यूपी न्यूज़, उ प्र न्यूज़, यूपी समाचार, prativad.com




Tags :