🔴 TRENDING NOW!
नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती?

जलवायु परिवर्तन पर सीएम योगी की चेतावनी, कहा- कोई रास्ता निकालना होगा

👤
prativad
👁 1939 व्यूज
📍 Bhopal
जलवायु परिवर्तन पर सीएम योगी की चेतावनी, कहा- कोई रास्ता निकालना होगा
10 अप्रैल 2023। लखनऊ में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव-2023 का उद्घाटन किया। जलवायु परिवर्तन पर सीएम योगी ने आगाह किया।

लखनऊ में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव-2023 का उद्घाटन किया। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री ने जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा के पर्यावरण के प्रति सबको अपनी भूमिका का निर्वाह करना होगा। जो ऐसा नहीं करेगा वह बच नहीं पाएगा। सीएम ने कहा यह क्लाइमेट चेंज काही दुष्प्रभाव है कि अक्टूबर के महीने में बाढ़ आ रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यावरण के प्रति पूरी तरह सचेत है। सार्वजनिक परिवहन के लिए सर्वाधिक मेट्रो का संचालन करने वाला उत्तर प्रदेश है हम स्क्रैप पॉलिसी लाए हैं ताकि 15 वर्ष से पुराने वाहनों को चलन से बाहर किया जा सके। ई व्हीकल के जरिए पेट्रोल और डीजल के वाहनों को भी धीरे-धीरे कम किया जाएगा। प्राकृतिक और जैविक खेती पर उत्तर प्रदेश का विशेष जोर है। अब तक 130000 हेक्टेयर भूमि में जैविक और प्राकृतिक खेती का काम शुरू किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि आगामी जुलाई माह में एक ही दिन में उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। पिछले 6 सालों में उत्तर प्रदेश का वन आच्छादन बड़ा है।



Latest UP News, UP News, Up News In Hindi, Latest Uttar Pradesh Samachar, यूपी न्यूज़, उ प्र न्यूज़, यूपी समाचार, prativad.com


Tags :