🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

सेंट्रल इंडिया का पहला एमआरओ खुलेगा भोपाल में

👤
prativad
👁 1122 व्यूज
📍 Bhopal
सेंट्रल इंडिया का पहला एमआरओ खुलेगा भोपाल में
12 अप्रैल 2023। राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर एमआरओ-मेंटीनेंस, रिपेयर एण्ड आपरेशन सेंटर खुलेगा। सेन्ट्रल इण्डिया का यह पहला एमआरओ सेंटर होगा। इसके खुलने से राजा भोज एयरपोर्ट पर विमानों की मरम्मत आदि हो सकेगी। इससे यहां विमानों की रिपेयर एवं मेंटीनेंस हेतु आवाजाही भी बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि एमआरओ सेंटर खोलने के लिये केंद्र सरकार के डीजीसीए ने कई निजी कंपनियों का एमपेनलमेंट किया हुआ है तथा टेण्डर के जरिये इन कंपनियों को यह कार्य दिया जाता है। सेंटर के लिये एयरपोर्ट पर पर्याप्त स्थान भी उपलब्ध कराया गया है। सेंट्रल इंडिया में अब तक किसी भी एयरपोर्ट पर एमआरओ नहीं है तथा ये दिल्ली, मुम्बई आदि में खुले हुये हैं।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :