🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

भोजवेट लैंड में वृक्षारोपण क्षेत्र वन विभाग के पास आयेगा

👤
prativad
👁 1245 व्यूज
📍 भोपाल
भोजवेट लैंड में वृक्षारोपण क्षेत्र वन विभाग के पास आयेगा
29 अप्रैल 2023। भोपाल के बड़ा तालाब एरिया में बने भोजवेट लैंड में हुये वृक्षारोपण क्षेत्र को नगर निगम से वापस लेकर वन विभाग को हस्तांतरित किया जायेगा। यह निर्णय अपर मुख्य सचिव वन की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया है। बैठक में प्रमुख सचिव लोनिवि सुखबीर सिंह भी उपस्थित थे।

ज्ञातव्य है कि भोजवेट लैंड में भोपाल नगर निगम द्वारा बड़े तालाब एवं पर्यावरण के संरक्षण हेतु पिछले सालों में वृक्षारोपण किया गया था परन्तु उचित देखरेख न होने से इसमें अवैध कटाई हो रही थी। इसीलिये अब इस क्षेत्र को वन विभाग के नवीन पर्यावरण वानिकी वनमंडल भोपाल को हस्तांतरित किया जायेगा जिससे इस वृक्षोरोपण की सुरक्षा हो सके एवं वन विभाग के कर्मी अवैध कटाई पर पीओआर काटकर कार्यवाही कर सकें।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि पूर्व राजधानी परियोजना प्रशासन के भोपाल शहर में स्थित 12 पार्क, 2 रोटरी, 4 नर्सरी एवं ऐसे रोपण क्षेत्र जिनका रखरखाव 5 वर्ष तक है, उस पर नियंत्रण अब पर्यावरण वानिकी वनमंडल भोपाल का रहेगा जबकि भोपाल के ऐसे वृक्षारोपण क्षेत्र जिनका रखरखाव पूर्ण हो चुका है, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित भूमि धारक विभाग/संस्था की होगी और ऐसे वृक्षारोपण क्षेत्रों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया जायेगा। इसी प्रकार, भोपाल में लोक निर्माण विभाग जिन रोपनण क्षेत्रों का प्रबंधन कर रहा है, वह यथावत रहेगा। उल्लेखनीय है कि राजधानी परियोजना प्रशासन को विघटित कर इसकी सम्पत्तियों को वन एवं लोनिवि के बीच बांट दिया गया है।

- डॉ. नवीन जोशी

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :