🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

गैस पीड़ितों के साथ छलावा नहीं बनें अभी तक आयुष्मान कार्ड

👤
prativad
👁 1531 व्यूज
📍 भोपाल
गैस पीड़ितों के साथ छलावा नहीं बनें अभी तक आयुष्मान कार्ड
5 जून 2023। सरकार ने भोपाल गैस पीड़ितों को बीमारी के समय उचित इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की थी, इस योजना के तहत गैस पीड़ित देश के किसी भी अस्पताल में अपना इलाज करा सकते हैं, जिस पर इलाज के खर्च राशि की सीमा अधिकतम रुपए 5 लाख रखी गई है ऐसा सूत्रों का कहना है।

इस आयुष्मान कार्ड के बनने पर गैस राहत चिकित्सालय में जिन बीमारी का इलाज नहीं होता है उनका भी इलाज करा सकेगें इतना ही नहीं गैस राहत चिकित्सालय भोपाल मेमोरियल पर मरीजों का दबाव कम होगा।

प्रशासनिक अक्षमता और सोच की कमी के साथ लापरवाही के चलते लगभग 15 हजार से अधिक आवेदन महीनों से लंबित है। सरकारी अमला कोई न कोई बहाना बना कर गैस पीड़ितों को बगैर समुचित इलाज के मरने के लिए मजबूर कर रहा है। गैस राहत अस्पताल में प्रभारियों की विजिट समय समय पर नहीं होती है जिससे मरीजों को डाक्टर के द्वारा लिखी गई दवाइयाँ नहीं मिलती है। गैस राहत चिकित्सालय भोपाल मेमोरियल में मरीजों की जांच के नाम पर इसीजी मशीन, सहित अन्य मशीनों की रिपेयरिंग और देखभाल के लिए कर्मचारियों की कमी बताई जाती है।

जानकारी के अनुसार गैस राहत चिकित्सालय के प्रभारी एस राजपूत के अनुसार अब सूची बनाई जा रही है परन्तु यह नहीं बताया कि आयुष्मान कार्ड कब तक मिलेंगे। सूत्रों ने बताया है कि आयुष्मान कार्ड तैयार करने के लिए अभी टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। गैस पीड़ितों को न्याय के साथ दया की आवश्यकता है।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, <br />
MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :