🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी का जर्मन वार्सिटी के साथ हुआ एमओयू हस्ताक्षर

👤
prativad
👁 1215 व्यूज
📍 भोपाल
विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी का जर्मन वार्सिटी के साथ हुआ एमओयू हस्ताक्षर
30 जून 2023। छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा एवं रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए मध्यप्रदेश के पहले कौशल आधारित विश्वविद्यालय रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा जर्मन वार्सिटी के साथ सहयोग संबंधी एमओयू हस्ताक्षर किया गया है। इंडो यूरो सिक्रोनाइजेशन की पहल पर हुए इस एमओयू के तहत विश्वस्तरीय शिक्षा और रोजगार के अवसर पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। इस सेंटर के माध्यम में छात्रों को हाई एंड स्किल्स की शिक्षा विश्वविद्यालय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्लेसमेंट के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

साथ ही रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी एवं जर्मन वार्सिटी द्वारा संयुक्त डिग्री प्रोग्राम्स चलाए जाएंगे, अप्रैंटिसशिप आधारित डिग्री प्रोग्राम्स के मॉडल्स को अपनाया जाएगा और ग्रीन टेक जैसे उभरते हुए क्षेत्रों में नए कोर्सेज संचालित किए जाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए ज्वाइंट रिसर्च प्रोग्राम, इंटरनेशनल ट्रांसफर प्रोग्राम एवं इंटरनेशनल इंटर्नशिप्स भी इस एमओयू के तहत प्रदान की जाएंगी।

रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी की ओर से प्रो-वाइस चांसलर डॉ. संगीता जौहरी द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक्स डॉ. संजीव गुप्ता, जर्मन वार्सिटी के फाउंडर एवं प्रेसिडेंट श्री राज वंगापांडू और इंडो यूरो सिक्रोनाइजेशन के इंडिया सीईओ एन.के. मोहपात्रा मौजूद रहे।

इस अवसर पर रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. विजय सिंह ने कहा कि आरएनटीयू के जरिए हम वेल्यू एवं इथिक बेस्ड स्किल एजूकेशन प्रदान कर शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की पेशकश कर रहे हैं जिससे भारत को दुनिया का स्किल केपिटल बना सकें।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :