🔴 TRENDING NOW!
कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती? मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं

सीएम योगी बोले- 'सबसे ज्यादा निवेश वाला राज्य बना यूपी, पहले लोग आने से डरते थे'

👤
prativad
👁 1661 व्यूज
📍 भोपाल
सीएम योगी बोले- 'सबसे ज्यादा निवेश वाला राज्य बना यूपी, पहले लोग आने से डरते थे'
22 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना' की शुरुआत की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि छह साल पहले यूपी बीमारू प्रदेश था, जो अब देश के सबसे ज्यादा निवेश करने वाले राज्यों में से एक बन गया है।

आज विश्व उद्यमिता दिवस के मौके पर लखनऊ में 'मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना' की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन सभागार में इस योजना का शुभारंभ किया और PLEDGE पार्क योजना के तहत जनपद झांसी, हापुड़ और सम्भल में निजी औद्योगिक पार्कों के विकासकर्ताओं को पहली किस्त का चेक भी वितरित किया।

सीएम योगी ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश को पिछली सरकारों के काम के साथ तुलना करते हुए कहा कि छह साल में यूपी बीमारू राज्य से बाहर निकलकर देश के विकसित राज्यों की सूची में शामिल हो गया है। उन्होंने इस बारे में कहा कि 'देश की सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश है, लेकिन पिछले छह साल में यह बीमार प्रदेश की श्रेणी से बाहर निकलकर विकसित राज्यों में शामिल हो गया है।'

सीएम ने यह भी बताया कि 'छह साल पहले यूपी का नाम सुनकर लोगों में डर पैदा होता था, लेकिन हाल के आरबीआई और नीति आयोग की रिपोर्टों के आधार पर यूपी अब देश में सबसे ज्यादा निवेश करने वाले राज्यों में से एक बन गया है।'

इस मौके पर, 'मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना' के अंतर्गत प्रदेश के 90 लाख से अधिक उद्यमियों को लाभ मिलेगा, जिनमें पांच करोड़ से कम पूंजी वाले और 40 लाख से कम का टर्नओवर रखने वाले होंगे। इन्हें पांच लाख तक की दुर्घटना बीमा कवर प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए, उद्यमियों से उन्होंने उद्यमिता पोर्टल पर पंजीकरण करवाने का आह्वान किया।



Latest UP News, UP News, Up News In Hindi, Latest Uttar Pradesh Samachar, यूपी न्यूज़, उ प्र न्यूज़, यूपी समाचार, prativad.com


Tags :