🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

कोर्टयार्ड बाय मैरियट में 10 दिवसीय साड्डा पिण्‍ड पंजाबी खाने का जश्‍न आरंभ

👤
prativad
👁 1633 व्यूज
📍 भोपाल
कोर्टयार्ड बाय मैरियट में 10 दिवसीय साड्डा पिण्‍ड पंजाबी खाने का जश्‍न आरंभ
17 नवंबर 2023। पंजाबी खाने के शौकीनों के लिए कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल के मल्‍टी कुजिन रेस्‍टारेंट ? मोमो कैफे- में आज से 10 दिवसीय साड्डा पिण्‍ड पंजाबी फूड फेस्‍टीवल आरंभ हुआ। शाम 7.30 से रात 11 बजे तक चलने वाले इस फूड फेस्‍टीवल में पंजाब के पारंपरिक संगीत और सांस्‍कृतिक परिवेश के बीच मुंह में पानी ला देने वाली एक से बढ़कर एक वेज व नानवेज डिशेस सर्व की जाएंगी। यह फेस्‍टीवल 27 नवंबर तक चलेगा।

इस संबंध में आज एक पत्रकार वार्ता में होटल के महाप्रबंधक राकेश उपाध्‍याय ने बताया कि साड्डा पिण्‍ड पंजाबी रसोई और संस्‍कृति के गर्मजोशी से भरे वातावरण को सेलीब्रेट करने का अवसर है। यह फेस्‍टीवल शहर के फूड लवर्स को पंजाब के दिल में ले जायेगा जहां वे स्‍वाद और संस्‍कृति का अनूठा और अविस्‍मरणीय अनुभव पा सकेंगे।

होटल के एक्‍जीकिटिव शेफ अमोल पाटिल ने बताया कि फूड फेस्‍टीवल में लाइव कुकिंग स्‍टेशन्‍स लगाये गये हैं जहां फूड लवर्स बटर चिकन, सरसो दा साग, मक्‍के दी रोटी, छोले भटूरे जैसी अनेक आयकोनिक डिशेस को बनते हुए देख सकेंगे।

शेफ पाटिल ने यह भी बताया कि फेस्‍टीवल के दौरान पंजाब की कुछ जानमानी स्‍टी्ट डिशेस जैसे अमृतसरी कुलचा, गोलगप्‍पे और आलू की टिक्‍की भी सर्व की जाएंगी। खाने के अंत में मीठे की चाह रखने वाले फूड लवर्स बादाम खीर, गाजर का हलवा, जाफरानी फिरनी, केसरी खीर व मटका मलाई लस्‍सी का भी मजा ले सकेंगे।


Join WhatsApp Channel



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :