🔴 TRENDING NOW!
नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती?

पहलगाम हमले के बाद योगी सरकार का बड़ा कदम: यूपी से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को किया बाहर

👤
prativad
👁 1727 व्यूज
📍 लखनऊ
पहलगाम हमले के बाद योगी सरकार का बड़ा कदम: यूपी से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को किया बाहर
28 अप्रैल 2025। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को राज्य से बाहर करने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के 75 जिलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग सभी पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेज दिया गया है। अब सिर्फ एक पाकिस्तानी नागरिक प्रदेश में शेष बचा है, जिसे 30 अप्रैल को स्वदेश भेजा जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत सीएम योगी ने गृह विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर सख्त आदेश दिए थे कि प्रदेश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल वापस भेजा जाए। इसके लिए पुलिस दल को उनके साथ भेजने का भी निर्देश दिया गया ताकि उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर पूरे प्रदेश में तेजी से अभियान चलाया गया। सभी जिलों को अलर्ट कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए और विभिन्न जिलों से पुलिस टीमों के साथ पाकिस्तानी नागरिकों को सीमा तक भेजा गया। वर्तमान में एकमात्र बचे पाकिस्तानी नागरिक की वापसी भी 30 अप्रैल को तय कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जिसने इतनी तेजी से शत-प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की कार्रवाई पूरी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे थे, जिससे 24 घंटे के भीतर यह मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो सका।

केंद्र सरकार ने भी पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में एडवाइजरी जारी कर सभी राज्यों से पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने के निर्देश दिए थे। यूपी में इस निर्देश का सबसे तेज और प्रभावी पालन करते हुए उदाहरण पेश किया गया है।
Tags :