🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

भोपाल में मानसिक स्वास्थ्य के लिए एआई का सहारा, बीएमएचआरसी और कनाडाई कंपनी ऑरेंज न्यूरोसाइंसेज में करार

👤
prativad
👁 2196 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल में मानसिक स्वास्थ्य के लिए एआई का सहारा, बीएमएचआरसी और कनाडाई कंपनी ऑरेंज न्यूरोसाइंसेज में करार
3 अगस्त 2025। अब भोपाल के मानसिक रोगियों को इलाज के लिए बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने होंगे। भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (BMHRC) ने मानसिक बीमारियों के निदान और उपचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक को शामिल कर एक बड़ी पहल की है। इसके लिए संस्थान ने कनाडा की अग्रणी एआई कंपनी ऑरेंज न्यूरोसाइंसेज के साथ एक समझौता किया है।

BMHRC की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक मानसिक रोगों की पहचान और उपचार पारंपरिक तरीकों—जैसे बातचीत, फॉर्म भरवाना और काउंसलिंग—से की जाती रही है, जिसमें काफी समय लगता है और मरीज को बार-बार अस्पताल आना पड़ता है। लेकिन अब यह प्रक्रिया एआई टूल्स और वेब-आधारित प्लेटफॉर्म की मदद से अधिक सरल और सटीक होगी।

इन एआई टूल्स को वीडियो गेम जैसे इंटरफेस के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जहां मरीज के लक्षणों के आधार पर उसे एक खास डिजिटल टूल इस्तेमाल करने के लिए दिया जाएगा। मरीज के हर इंटरेक्शन को एप्लिकेशन रिकॉर्ड करता है और सत्र समाप्त होने के बाद उसकी गतिविधियों का विश्लेषण कर परिणाम देता है।

इस तकनीक की मदद से डिप्रेशन, अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD), ऑटिज़्म, डिस्लेक्सिया जैसी कई मानसिक बीमारियों की सटीक पहचान और इलाज संभव हो पाएगा।

BMHRC के इस कदम को मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है, जो इलाज को ज्यादा किफायती, प्रभावी और रोगी-केंद्रित बनाएगा।
Tags :