🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

भारत की पहली बधिर महिला को मिला WFD मंच पर व्याख्यान का सम्मान, प्रीति सोनी करेंगी केन्या में प्रतिनिधित्व

👤
prativad
👁 2793 व्यूज
📍 भोपाल
भारत की पहली बधिर महिला को मिला WFD मंच पर व्याख्यान का सम्मान, प्रीति सोनी करेंगी केन्या में प्रतिनिधित्व
4 अगस्त 2025। भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गर्व का एक और अवसर मिला है। Deaf Can Foundation की संस्थापक श्रीमती प्रीति सोनी को वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डेफ (WFD) द्वारा केन्या में 11 अगस्त को आयोजित होने वाली प्री-कॉन्फ्रेंस में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह पहली बार है जब कोई भारतीय बधिर महिला इस वैश्विक मंच पर व्याख्यान देगी।

यह आमंत्रण न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारत के बधिर समुदाय, विशेष रूप से महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायी क्षण भी है। अब तक किसी भी भारतीय बधिर महिला को WFD जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलने का अवसर नहीं मिला था।

अपने व्याख्यान में श्रीमती सोनी बधिर महिलाओं के अधिकारों, उनके सशक्तिकरण, और Deaf Can Foundation द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालेंगी। वे अपने व्यक्तिगत संघर्षों और सामाजिक बदलाव की दिशा में किए गए प्रयासों की कहानी भी साझा करेंगी।

Deaf Can Foundation, जिसकी स्थापना 2011 में की गई थी, शिक्षा, रोजगार प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए स्वरोजगार, कानूनी सहायता और सामाजिक जागरूकता जैसे कई क्षेत्रों में बधिर समुदाय के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही है।

श्रीमती सोनी का यह चयन दर्शाता है कि भारतीय बधिर महिलाएं भी वैश्विक नेतृत्व की क्षमता रखती हैं और उनकी आवाज़ अब सीमाओं को पार कर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुँच रही है।

यह उपलब्धि भारत के लिए गर्व का प्रतीक है और बधिर समुदाय के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी।
Tags :