🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

अमिताभ बच्चन को मिलेगा भोपाल के मास्टर प्लान में बदलाव से फायदा

👤
PDD
👁 18741 व्यूज
📍 Bhopal
अमिताभ बच्चन को मिलेगा भोपाल के मास्टर प्लान में बदलाव से फायदा
22 सितंबर 2017। मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन को भोपाल के मास्टर प्लान में बदलाव से फायदा होगा। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जया बच्चन जोकि राज्यसभा की सदस्य भी हैं, के नाम से राजधानी भोपाल की हुजूर तहसील के ग्राम सेवनिया गौड में पांच एकड़ कृषि भूमि है तथा इस पर अब फार्म हाऊस काटे जा सकेंगे।



ज्ञातव्य है कि राज्य सरकार ने भोपाल विकास योजना 2005 में उपांतरणों की सूचना जारी कर दी है तथा ये उपांतरण 6 अक्टूबर के बाद प्रभावशील हो जायेंगे। इनमें वन आवास फार्म हाऊस का प्रावधान किया गया है जिसके बारे में कहा गया है कि वन आवास के नियमन मप्र भूमि विकास नियम 2012 के नियम 17 के अनुरुप होंगे। नियम 17 में कहा गया है कि फार्म हाऊस एक एकड़ का हो सकेगा तथा इसकी अधिकतम ऊंचाई साढ़े सात मीटर हो सकेगी और फार्म हाऊस पर न्यूनतम सौ जीवित वृक्ष प्रति हैक्टेयर होंगे।



दरअसल अमिताभ बच्चन की धर्मपत्नी के स्वामित्व वाली भोपाल की उक्त पांच एकड़ भूमि में छोटे झाड़ के जंगल हैं। इसे वर्ष 2010 में क्रय किया गया था तथा इसकी वर्तमान में कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये है। चूंकि भूमि विकास नियमों में कहीं भी वन आवास का उल्लेख नहीं है इसलिये भोपाल विकास योजना में उपांतरण में वन आवास का जिक्र किया गया है जिससे इन छोटे झाड़ के जंगल में भी फार्म हाऊस बनाये जा सकें।



यह भी मिलेगा लाभ :

सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन के अलावा उन निजी कृषि भूमि स्वामियों को भी एक नया लाभ कृषि पर्यटन सुविधा का मिलेगा जिनकी जमीनें भोपाल शहर से सटी हैं। उपांतरण में प्रावधान किया गया है कि भोपाल विकास उपांतरण में कृषि पर्यटन सुविधा के अंतर्गत न्यूनतम एक हैक्टेयर भूमि में निजी कृषि भूमि स्वामी कृषि फार्म, फूलोद्याल, फलोद्वान, मधुमक्खी पालन, पशुपालन, मछली पालन, सेरीकल्चर, कैंपिंग सुविधायें, कला प्रदर्शनी के लिये हाल, पर्यटकों के लिये काटेज, रेस्टोरेंट, योगा हाल, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, खेल सुविधा, गिम्ट शाम, रखरखाव के लिये कर्मचारी आवास, स्वीमिंग पूल और केवन निवासरत पर्यटकों के मनोरंजन हेतु ओपन थियेटर खोल सकेंगे।



वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वन आवास जैसा शब्द हमारे कायदे-कानूनों में नहीं है। शहरों में छोटे झाड़ के जंगल वाली भूमि राजस्व विभाग के अंतर्गत होती है तथा इस पर निजी स्वामित्व भी हो सकता है।



जबकि टाउन एण्ड कन्ट्री प्लानिंग के भोपाल स्थित एक अधिकारी ने बताया कि भूमि विकास नियम 2012 के नियम 17 में कृषि फार्म का प्रावधान है जिसे भोपाल विकास योजना के उपांतरण में शामिल किया गया है।







- डॉ नवीन जोशी







Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News



Tags :