🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

राजभवन के भ्रमण में अब लोगों की रुचि कम हुई

👤
DD
👁 2538 व्यूज
📍 Bhopal
राजभवन के भ्रमण में अब लोगों की रुचि कम हुई
आनलाईन व्यवस्था है भ्रमण के लिये

22 अप्रैल 2019। राजधानी में स्थित राजभवन के भ्रमण में अब आम लोगों की रुचि कम हो गई है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आम लोगों को नि:शुल्क राजभवन का भ्रमण कराने की व्यवस्था गत वर्ष 1 नवम्बर 2018 से प्रारंभ की थी। प्रारंभ में तो काफी लोग भ्रमण हेतु आये परन्तु अब लोगों की रुचि कम हो गई है।



राजभवन प्रशासन ने भ्रमण पर आने वाले लोगों के लिये आनलाईन व्यवस्था भी की हुई है। राजभवन के पोर्टल पर जाकर लोग व्यक्तिगत रुप से या समूह रुप में जिनमें शैक्षणिक संस्थाओं के लोग एवं विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, अपना नाम रजिस्टर्ड करा सकते हैं। स्कूल एवं कालेज के विद्यार्थियों को सार्वजनिक अवकाश के दिनों को छोडक़र सोमवार से शुक्रवार तक सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे तक राजभवन के भ्रमण की अनुमति दी जाती है जबकि अन्य लोगों को हर सप्ताह के मंगलवार एवं गुरुवार को शाम 4 बजे से शाम छह बजे तक राजभवन के भ्रमण की अनुमति दी जाती है। विदेशी नागरिकों को पोर्टल पर अपने पासपोर्ट की डिटेल भी डालना होती है। ये सभी भ्रमण नि:शुल्क रहते हैं।



राज्यपाल से मिलने की व्यवस्था आनलाईन नहीं :

राजभवन में राज्यपाल से मिलने के लिये व्यवस्था अभी आनलाईन नहीं की गई है। इसके लिये अभी भी राज्यपाल के परिसहाय से फोन, ई-मेल या फैक्स से सूचना देनी होती है। आनलाईन व्यवस्था सिर्फ राजभवन का भ्रमण करने के इच्छुक व्यक्तियों के लिये ही है।



राज्यपाल 23 को मतदान करने अहमदाबाद जायेंगी :

मप्र आर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल लोकसभा आम चुनावों में अपना वोट डालने के लिये 23 अप्रैल को अहमदाबाद जायेंगी। उनका वोटर लिस्ट में नाम गुजरात में है। इसके बाद वे भोपाल आयेंगी तथा 25 अप्रैल को यहां प्रशासन अकादमी में ट्रेनी नायाब तहसीलदारों की बैठक में भाग लेंगी।

Tags :