🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

आईएसआईएस की तरह बलूच औरतों के साथ रेप कर रही है पाकिस्तानी आर्मी

👤
Digital Desk
👁 18884 व्यूज
📍 NEW DELHI
आईएसआईएस की तरह बलूच औरतों के साथ रेप कर रही है पाकिस्तानी आर्मी


सितम्बर 18, 2016। बलूच औरतों के साथ आईएसआईएस की तरह रेप कर रही है पाकिस्तानी आर्मी| जी हां, यह सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे कि पाकिस्तानी सेना द्वारा बलूचिस्तान के स्थानीय लोगों पर ऐसे-ऐसे जुल्म किए जा रहे हैं जो कुख्यात आतंकी संगठन आईएसआईएस की याद दिला रहे हैं। आम लोगों पर होने वाले पाकिस्तानी जुल्म पर बलूच मानवाधिकार ऐक्टिविस्ट फरजाना मजीद बलूच ने बलूचिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन और महिलाओं पर अत्याचार की तुलना 1971 की बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई से की है।



उन्होंने यह कहते हुए कहा कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है बताया कि पाक सेना का बलूच महिलाओं को निशाना बनाना, 1971 में तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) की महिलाओं के साथ हुए रेप और ज्यादती जितना बुरा है। फरजाना ने यह भी बताया कि पिछले दो दिनों से एक बलूच ऐक्टिविस्ट के घर को पाकिस्तान पैरामिलिटरी फोर्सेज ने महिलाओं और बच्चों समेत घेर रखा है।



आपको बता दें कि इसके पहले उन्होंने 40 से ज्यादा महिलाओं को उनके बच्चों के साथ बलूचिस्तान के बोलन इलाके से अगवा कर लिया था। फरजाना ने कहा कि कोहलू और डेराबुग्ती इलाके में मिलिटरी ऑपरेशन के बाद से जरीना मर्री और दो अन्य महिलाएं अभी तक लापता हैं।
Tags :