🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

इंदौर में प्रवासी सम्मेलन में होगी 5जी नेटवर्क की शुरुआत, अगले महीने तक टेस्टिंग होगी पूरी

👤
DD
👁 1871 व्यूज
📍 Bhopal
इंदौर में प्रवासी सम्मेलन में होगी 5जी नेटवर्क की शुरुआत, अगले महीने तक टेस्टिंग होगी पूरी
17 नवंबर 2022। इंदौर में आठ से दस जनवरी तक होने वाले प्रवासी सम्मेलन में 5जी नेटवर्क की लॉन्चिंग की तैयारी है। इसके लिए रिलायंस जियो की टीम ने विजय नगर क्षेत्र में टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। पिछले दिनों मुबंई में कंपनी के अफसरों के साथ हुई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बैठक में यह तय हो गया था। इसके बाद प्रवासी सम्मेलन विभाग के प्रभारी मनीष सिंह इंदौर में कंपनी के अफसरों से मिल चुके हैं।

इंदौर में अगले महीने तक टेस्टिंग पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी के अफसरों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शहर में कंपनी के 300 से ज्यादा टॅावर है। इनमें 5जी सुविधा देने के लिए नए उपकरण लगाए जा रहे हैं। इन टॅावरों को 5जी में तब्दील करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
टेस्टिंग भी हो गई शुरू
प्रवासी भारतीय सम्मेलन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा देश के कई बड़े उद्योगपति भी इस सम्मेलन में आने वाले हैं। जियो कंपनी की एक टीम इंदौर आ चुकी है और उसने 5जी नेटवर्क की टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया है।

प्रदेश में सबसे पहले महाकाल लोक में मिलेगी सुविधा
प्रदेश में सबसे पहले उज्जैन के महाकाल लोक में 5जी की शुरुआत होगी। अगले माह तक महाकाल लोक में यह सुविधा मिलने लगेगी। वहां भी टेस्टिंग हो चुकी है। कंपनी प्रदेश के पर्यटक स्थलों पर भी 5जी सर्विस के लिए वाई-फाई जोन स्थापित करेगी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुंबई दौरे पर जियो के अधिकारियों ने यह जानकारी उन्हें दी थी।

यह होगा 5 जी नेटवर्क से फायदा
5जी सर्विस से हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा। इससे डाउनलोडिंग तेज और कम्युनिकेशन बेहतर होगा। इससे वीडियो काॅल ज्यादा बेहतर होंगे। मोबाइल पर वीडियो बिना बफरिंग के देखे जा सकेंगे। एक से दो जीबी की मूवी कुछ ही मिनट में डाउनलोड हो जाएगी। 5जी नेटवर्क से वीडियो गेमिंग इंडस्ट्री में बदलाव आ जाएगा। इसके प्लान 4जी से महंगे होंगे। यह फिलहाल अनुमान है। जियो अपने 5जी लॉन्च के बाद ही अपनी दरों की घोषणा करेगा।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :