🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

रूस भारत के साथ, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूर्ण समर्थन: पुतिन

👤
prativad
👁 20743 व्यूज
📍 नई दिल्ली
रूस भारत के साथ, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूर्ण समर्थन: पुतिन
5 मई 2025। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत कर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और इस जघन्य वारदात में मारे गए निर्दोष नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर बताया कि पुतिन ने आतंकवाद के खिलाफ भारत को पूर्ण समर्थन देने की पेशकश की और इस बात पर ज़ोर दिया कि हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को बैसरन घाटी, पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की जान गई थी। इस हमले से भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही संवेदनशील संबंधों में और तनाव बढ़ गया है।

क्रेमलिन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि "रूसी-भारतीय संबंध विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पर आधारित हैं, जो बाहरी दबावों से प्रभावित नहीं होते और सभी दिशाओं में मजबूती से विकसित हो रहे हैं।"



प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ की विजय की 80वीं वर्षगांठ पर पुतिन को बधाई दी और वर्ष के अंत में भारत में होने वाले द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए उन्हें आमंत्रित किया।

इससे पूर्व शनिवार को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच भी वार्ता हुई। इस दौरान लावरोव ने भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक माध्यमों से मतभेद सुलझाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने 1972 के शिमला समझौते और 1999 के लाहौर घोषणापत्र को इस दिशा में मार्गदर्शक बताया।

रविवार को लावरोव ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार से भी फोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने 22 अप्रैल के हमले के बाद उपजे तनाव को कम करने और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के लिए शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन किया। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि मास्को भारत और पाकिस्तान के बीच यदि दोनों पक्षों की रुचि हो तो स्थिति के राजनीतिक समाधान में मदद देने को तैयार है।
Tags :