🔴 TRENDING NOW!
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया 2850 करोड़ के नए मेट्रो कॉरिडोर का शुभारंभ, कहा- इंदौर के विकास को मिली नई रफ्तार भारत को मिली 24x7 निगरानी की नई ताकत, EOS-05 सैटेलाइट से अब अंतरिक्ष से लगातार नजर भोपाल-देवास रोड पर अब बिना रुके कटेगा टोल, फंदा प्लाजा पर बैरियर-लेस सिस्टम का ट्रायल मध्य प्रदेश में 11 IAS अधिकारियों का तबादला, कई बड़े विभागों में बदली जिम्मेदारियां सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवा शिक्षा अधिकारियों से किया संवाद, कहा- हमारी पहली प्राथमिकता ‘कोई भी बच्चा पीछे न रहे’ सीएम डॉ. यादव पहुंचे एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर, बाढ़ की समीक्षा के साथ किया संवाद, दिए जरूरी निर्देश सीएम डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल ने किया 33 शिक्षकों का सम्मान, अब ऑफलाइन होगा TET सीएम डॉ. मोहन ने पावर सेक्टर में की नई शुरुआत, कहा- औद्योगिक विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध एआई+ यूज़र्स को डेटा और प्राइवेसी पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल

भूलकर भी बेकार न समझें खजूर के बीज, सेहत के लिए हैं दोगुना फायदेमंद

👤
prativad
👁 7524 व्यूज
📍 भोपाल
भूलकर भी बेकार न समझें खजूर के बीज, सेहत के लिए हैं दोगुना फायदेमंद
25 अगस्त 2025। खजूर एक बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, जिसका इस्तेमाल सदियों से ऊर्जा और स्वास्थ्य के लिए किया जाता रहा है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल और फाइबर होता है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ रोगों से लड़ने में भी मदद करता है।

अक्सर हम खजूर के गुठली (बीज) को बेकार मानकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खजूर के बीज खजूर से भी ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं? आयुर्वेद विशेषज्ञ और न्यूट्रिशनिस्ट्स का कहना है कि अगर आप इन्हें सही तरीके से डाइट में शामिल करें तो यह कई बीमारियों से बचाव कर सकता है।

खजूर के बीज के फायदे (Health Benefits of Dates Seeds)
1. हृदय को स्वस्थ बनाए
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, खजूर के बीजों में ओलिक एसिड, पॉलीफेनॉल्स और फाइबर पाया जाता है। यह ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखता है और नसों में जमे खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा घटता है।

2. वजन घटाने में सहायक
खजूर के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है। यही कारण है कि इसे वेट लॉस डाइट में शामिल किया जा सकता है।

3. हड्डियों और किडनी के लिए फायदेमंद
खजूर और इसके बीज कैल्शियम और फॉस्फोरस का अच्छा स्रोत हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर किडनी को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

4. पाचन शक्ति को दुरुस्त करें
बीजों में मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है और कॉन्स्टिपेशन की समस्या दूर करता है। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और मोटापा नियंत्रित रहता है।

5. मांसपेशियों और इम्यूनिटी के लिए लाभकारी
जो लोग नियमित व्यायाम करते हैं, उनके लिए खजूर के बीज और भी फायदेमंद हैं। ये मसल्स सूजन कम करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान को रोकते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।

खजूर के बीज का इस्तेमाल कैसे करें? (How to Use Dates Seeds)
खजूर के बीज इकट्ठा करके अच्छी तरह धो लें।

इन्हें धूप में सुखाकर मध्यम आंच पर भूनें।

ठंडा होने पर ग्राइंडर में पीसकर पाउडर बना लें।

इस पाउडर को रोजाना एक चम्मच गर्म दूध, पानी या शहद के साथ लिया जा सकता है।

अगली बार जब आप खजूर खाएं तो इसके बीज को बेकार समझकर न फेंके। खजूर के बीज सेहत के लिए एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करते हैं। यह दिल, हड्डियां, पाचन और इम्यूनिटी सबको मजबूत बनाते हैं।
Tags :