🔴 TRENDING NOW!
भीम ऐप की ‘मीठी दिवाली 2026’ पहल, हर 7वें ट्रांजैक्शन पर बच्चों की शिक्षा में मिलेगी मदद पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव OpenAI के AI एजेंटों की करतूत! सुरक्षा अलर्ट बंद किए, मॉनिटरिंग सिस्टम भी हटाया कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प के उपयोग पर लगायें सख्ती से अंकुश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जन विश्वास अभियान के दौरान सभी अधिकारी फील्ड में रहकर जन समस्याओं का करें निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO की धमाकेदार ओपनिंग “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार भारत स्वस्तिक यात्रा की जम्मू स्थित रघुनाथ मंदिर में राम कथा में भगवान श्रीराम की विरासत और जम्मू-कश्मीर की आध्यात्मिक एकात्मता पर प्रकाश विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ खोलेगी डिजिटल अरेस्ट का डरावना सच जापान का ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन: मंगल के चंद्रमा फोबोस से धरती पर लाए जाएंगे नमूने

टाटा मेमोरियल सेंटर में बनेगा देश का सबसे बड़ा रेडिएशन थेरेपी हब

👤
prativad
👁 1367 व्यूज
📍 भोपाल
टाटा मेमोरियल सेंटर में बनेगा देश का सबसे बड़ा रेडिएशन थेरेपी हब
आईसीआईसीआई बैंक का 625 करोड़ का योगदान

24 अक्टूबर 2025। आईसीआईसीआई बैंक ने अपने सीएसआर के तहत ₹625 करोड़ की निधि से टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) के नवी मुंबई स्थित एसीटीआरईसी परिसर में अत्याधुनिक रेडिएशन थेरेपी केंद्र के निर्माण की घोषणा की है। ‘आईसीआईसीआई फाउंडेशन ब्लॉक फॉर रेडिएशन ऑन्कोलॉजी’ नामक यह केंद्र भारत के सबसे बड़े कैंसर रेडिएशन हब्स में से एक होगा। 3.4 लाख वर्ग फीट में बनने वाला यह केंद्र 12 उन्नत लीनियर एक्सीलरेटर से लैस होगा और हर वर्ष करीब 7,200 मरीजों को रेडिएशन थेरेपी तथा 25,000 से अधिक मरीजों को ओपीडी सेवाएँ प्रदान करेगा। यह परियोजना 2027 तक पूर्ण होने की उम्मीद है। आईसीआईसीआई बैंक ने टीएमसी के साथ मिलकर नवी मुंबई, मुल्लांपुर और विशाखापत्तनम में तीन उन्नत कैंसर केयर बिल्डिंग्स की स्थापना का संकल्प लिया है, जिससे देश में कैंसर उपचार और भी सुलभ और अत्याधुनिक बनेगा।

— अनिल बेदाग
Tags :