🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

अगले कुछ वर्षों में एयर कार्गो में 9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी

👤
DD
👁 19369 व्यूज
📍 New Delhi
अगले कुछ वर्षों में एयर कार्गो में 9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी
भारतीय एकीकृत परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स शिखर सम्मेलन 2017 में अपने महत्वपूर्ण संबोधन में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने कहा कि देश में घरेलू हवाई यातायात और बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय क्षेत्रीय जुड़ाव योजनाओं के माध्यम से आम आदमी को सस्ती हवाई यात्रा सुलभ कराने के लिए कदम उठा रहा है। अगले कुछ वर्षों में एयर कार्गो के 9 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है और लॉजिस्टिक पार्क इस विकास में मदद करेंगे।



शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र में नागर विमानन सचिव श्री आर एन चौबे ने बताया कि एयर कार्गो का मात्रा के मामले में वैश्विक और घरेलू स्तर पर सिर्फ एक प्रतिशत हिस्सा है, लेकिन मूल्य के मामले में लगभग 25 प्रतिशत कार्गो बहुमूल्य, खराब होने वाला और संवेदनशील मामला है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों में आम ढांचा तैयार किया जाएगा, ताकि माल ढुलाई, एयरलाइन सुरक्षा और साथ ही एक प्रणाली के तहत सुरक्षा प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि नागर विमानन मंत्रालय देश में परिवहन और लॉजिस्टिक में सुधार लाने के लिए सभी कदम उठा रहा है और इसलिए इस शिखर सम्मेलन से काफी उम्मीदें हैं।



Tags :