🔴 TRENDING NOW!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस

आठ राज्‍यों की विधानसभाओं ने एक माह से भी कम अवधि में राज्‍य जीएसटी अधिनियम पारित किया

👤
DD
👁 18763 व्यूज
📍 New Delhi
आठ राज्‍यों की विधानसभाओं ने एक माह से भी कम अवधि में राज्‍य जीएसटी अधिनियम पारित किया
आठ राज्‍यों की विधानसभाओं ने अपने यहां एक माह से भी कम अवधि में राज्‍य वस्‍तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) अधिनियम को पारित कर दिया है। तेलंगाना की विधानसभा ने 09 अप्रैल 2017 को, बिहार विधानसभा ने 24 अप्रैल 2017 को, राजस्‍थान विधानसभा ने 26 अप्रैल 2017 को और झारखंड विधानसभा ने 27 अप्रैल, 2017 को राज्‍य जीएसटी विधेयक पारित कर दिया। इसी तरह छत्‍तीसगढ़ विधानसभा ने 28 अप्रैल 2017 को, उत्‍तराखंड विधानसभा ने 02 मई 2017 को और मध्‍य प्रदेश विधानसभा ने 03 मई 2017 को राज्‍य जीएसटी विधेयक पारित कर दिया। वहीं, हरियाणा विधानसभा ने आज अर्थात 04 मई 2017 को राज्‍य जीएसटी विधेयक पारित किया।



इससे पहले जीएसटी परिषद ने 16 मार्च 2017 को हुई अपनी 12वीं बैठक में मॉडल राज्‍य जीएसटी (एसजीएसटी) विधेयक को मंजूरी दी थी। शेष राज्‍यों/ केन्‍द्र शासित प्रदेशों (विधानसभा वाले केन्‍द्र शासित प्रदेश) की विधानसभाओं द्वारा इस माह की समाप्ति से पहले अपने यहां राज्‍य जीएसटी विधेयक को पारित कर दिये जाने की संभावना है। केवल एक या दो राज्‍यों की विधानसभाओं द्वारा अपने यहां राज्‍य जीएसटी विधेयक को अगले माह के आरंभ में पारित किये जाने की संभावना है।



जीएसटी परिषद की अगली बैठक 18 एवं 19 मई, 2017 को जम्‍मू-कश्‍मीर के श्रीनगर में होगी। केन्‍द्र सरकार ने पहले ही यह जानकारी दे दी है कि जीएसटी को 01 जुलाई, 2017 से लागू किया जाएगा।



Tags :