🔴 TRENDING NOW!
करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभिजीत दीपके को बालाघाट के पत्रकारों ने खदेड़ा, माफी मांग कर सवालों से भागे ब्लैक डॉग स्‍कॉच व्हिस्की अब नए पैक में, ‘सेवर द सिप’ के साथ पाएं नया प्रीमियम अनुभव एन्थ्रोपिक ने AI के गलत इस्तेमाल से जुड़े बायोलॉजिकल हथियार जोखिम के पांच मामले बताए मोदी-पुतिन की बड़ी बैठक से BRICS Summit तक, आज भारत बना वैश्विक कूटनीति का केंद्र महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, 25 को शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा सागर जहरीली शराब कांड: सीएम डॉ. यादव के निर्देश पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर

राष्‍ट्रपतीय निर्वाचन एवं सत्र की सुरक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर हुई विधान सभा में बैठक

👤
DD
👁 18458 व्यूज
📍 Bhopal
राष्‍ट्रपतीय निर्वाचन एवं सत्र की सुरक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर हुई विधान सभा में बैठक
14 जुलाई 2017। राष्‍ट्रपतीय निर्वाचन, 2017 एवं विधान सभा के पावस सत्र की आवश्‍यक सुरक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर आज विधान सभा सचिवालय में उच्‍च स्‍तरीय बैठक हुई.



ज्ञातव्‍य है कि दिनांक 17 जुलाई को होने वाले राष्‍ट्रपतीय निर्वाचन का मतदान केन्‍द्र विधान सभा सचिवालय में बनाया गया है एवं उसी दिन से विधान सभा का पावस सत्र भी आरंभ हो रहा है. उक्‍त के परिप्रेक्ष्‍य में आज विधान सभा सचिवालय में भोपाल के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई जिसमें विधान सभा भवन की चाक-चौबन्‍द सुरक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर आवश्‍यक दिशा निर्देश सुनिश्चित किये गये. इस दौरान विधान सभा में प्रवेश करने वालों एवं विधान सभा की व्‍यवस्‍थाओं से संबद्ध व्‍यक्तियों के अभिलेख संरक्षित करने एवं पुलिस सत्‍यापन की कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के भी निर्देश दिये गये.



राष्‍ट्रपतीय निर्वाचन के दिन विधायकों के फोन, पेन एवं अन्‍य उपकरण मतदान कक्ष में वर्जित किये गये हैं, जिन्‍हें सुरक्षित रखे जाने के लिए पृथक से काउन्‍टर बनाया गया है, मतदान दिवस को विधायकों के साथ आने वाले अन्‍य व्‍यक्तियों के प्रवेश को भी वर्जित किया गया है. इसके साथ ही मतदान के दिन मीडिया प्रतिनिधियों के लिए निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी अधिकृत प्रवेश पत्र ही मान्‍य किये जाएंगे.



सुरक्षा व्‍यवस्‍था संबंधी उक्‍त बैठक में विधान सभा के प्रमुख सचिव एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अवधेश प्रताप सिंह, अपर सचिव एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री प्रेम नारायण विश्‍वकर्मा, संचालक सुरक्षा जे.के. शर्मा, अतिरिक्‍त पुलिस महानिरीक्षक सिद्धार्थ चौधरी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक राजेश चन्‍देल, ए.डी.एम. जी.पी.माली, एस.डी.एम. नीलाम्‍बर मिश्रा सहित अनेक अधिकारीगण उपस्थित थे.





Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News



Tags :