🔴 TRENDING NOW!
प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

अतिक्रमण से रोजगार तक… पहले ही दिन विधानसभा में मुद्दों की बौछार

👤
prativad
👁 1066 व्यूज
📍 भोपाल
अतिक्रमण से रोजगार तक… पहले ही दिन विधानसभा में मुद्दों की बौछार
1 दिसंबर 2025। मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र छोटा है, लेकिन गरमागरमी पूरी ताकत पर है। पहले ही दिन अतिक्रमण का मुद्दा ऐसा उछला कि सदन में सरकार और विपक्ष खुलकर आमने-सामने आ गए।

नर्मदापुरम-इटारसी में अतिक्रमण पर सवाल, मंत्री का जवाब
विधायक सीतासरन शर्मा ने नर्मदापुरम और इटारसी में सरकारी जमीन पर बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आरोपों से सहमति नहीं जताई। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम में हॉकर्स के लिए अलग व्यवस्था बनाई गई है और समय-समय पर कार्रवाई भी होती है।
“लोगों का जीना दूभर हो गया, यह सही बात नहीं है,” उन्होंने कहा।
मंत्री ने बताया कि हाल में 3 बड़े अतिक्रमण चिन्हित हुए हैं और 180 अस्थाई अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं।

पूरे प्रदेश में अतिक्रमण की समस्या, विधायकों की चिंता
विधायक शैलेंद्र जैन और प्रदीप लारिया ने कहा कि समस्या सिर्फ नर्मदापुरम तक सीमित नहीं है। शहरों के चौक-चौराहे हों या नाले, हर जगह कब्जा बढ़ रहा है और प्रशासन को सख्ती दिखानी होगी।

छोटे सत्र पर विपक्ष का हमला, सदन में नारेबाजी
सत्र की अवधि कम होने पर विपक्ष ने सरकार पर आवाज दबाने का आरोप लगाया। नारेबाजी के बीच अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को शांत रहने की सलाह दी।
कैलाश विजयवर्गीय ने चुटकी लेते हुए कहा, “चार दिन में चालीस दिन का काम कर लें। आजकल वर्क फ्रॉम होम चल रहा है।”
भंवर सिंह शेखावत और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी छोटे सत्र को लेकर नाराजगी जताई।

रोजगार पर सरकार से सवाल
प्रश्नकाल में विधायक अभिलाष पांडेय ने युवाओं के प्रशिक्षण और रोजगार पर सवाल उठाए।
मंत्री गौतम टेटवाल ने बताया:
प्रदेश में अब तक 47,856 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण मिला
जबलपुर में 1,832 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से 34,780 युवाओं को प्रशिक्षण मिला

सदन की शुरुआत दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि से
पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, अभिनेता व सांसद धर्मेन्द्र सहित कई दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई।
राजनांदगांव में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हॉक फोर्स इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को भी नमन किया गया।

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ‘पूतना’ बनकर विरोध
सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने बच्चों की मौत के मामलों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

सेना पटेल ने ‘पूतना’ का वेश धारण किया
दूसरे विधायकों ने ‘गुड़िया वाला ताबूत’ हाथ में पकड़ा
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार बच्चों की सुरक्षा में नाकाम रही है और छोटे सत्रों के जरिए लोकतंत्र को चोट पहुंचा रही है।

सदन को मिले 1497 सवाल
सत्र में इन विषयों पर चर्चा होना तय है:
751 तारांकित प्रश्न
746 अतारांकित प्रश्न
194 ध्यानाकर्षण
6 स्थगन प्रस्ताव
14 अशासकीय संकल्प
52 शून्यकाल
नियम 139 की 2 सूचनाएं
15 याचिकाएं
2 सरकारी विधेयक
Tags :