🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

कांग्रेस ने विधानसभा के 5 दिवसीय सत्र के लिए रणनीति तेज की, विधायक भोपाल बुलाए

👤
prativad
👁 774 व्यूज
📍 भोपाल
कांग्रेस ने विधानसभा के 5 दिवसीय सत्र के लिए रणनीति तेज की, विधायक भोपाल बुलाए
27 नवंबर 2025। मध्य प्रदेश में विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह सत्र सिर्फ पांच दिन चलेगा, लेकिन कांग्रेस इसे सरकार को घेरने के मौके के तौर पर देख रही है। कानून व्यवस्था, किसानों को समर्थन मूल्य, युवाओं से जुड़े वादे और सरकारी घोटालों जैसे मुद्दों पर विपक्ष सदन में आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी कर रहा है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 30 नवंबर की शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें सत्र की रणनीति तय की जाएगी। सिंघार का कहना है कि सरकार मुद्दों से बचने के लिए सत्र की अवधि कम रख रही है, लेकिन कांग्रेस जनता के सवालों को जोरदार तरीके से उठाएगी।

सिंघार ने कहा कि बैठक में यह तय होगा कि आधे सप्ताह से भी कम समय वाले इस सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों को कैसे सबसे प्रभावी तरीके से रखा जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को समर्थन मूल्य न देना, युवाओं को रोजगार के नाम पर भ्रमित करना और प्रदेश में लगातार बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर सरकार जवाबदेह है।

कांग्रेस ने साफ कहा है कि वह सरकार की विफल नीतियों और कथित घोटालों को सदन में रखेगी और जनता की आवाज बनकर चर्चा करवाने की कोशिश करेगी।

सत्र में चार बैठकें, सरकार लाएगी महत्वपूर्ण विधेयक

इस शीतकालीन सत्र में कुल चार बैठकें होंगी। सरकार नगरपालिका संशोधन विधेयक पेश करने जा रही है, जिसमें नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्षों का चुनाव सीधे जनता द्वारा किए जाने का प्रावधान होगा। साथ ही राइट टू रिकॉल का क्लॉज भी जोड़ा जाएगा, यानी जनता अपने चुने हुए अध्यक्ष को कार्यकाल के बीच में वापस बुला सकेगी।

कमी समय वाला यह सत्र विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों के लिए चुनौती है, और अब नजर इस बात पर रहेगी कि राजनीतिक गर्मी सदन में कितनी बढ़ती है।
Tags :