🔴 TRENDING NOW!
BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल

मध्यप्रदेश विधानसभा में नए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दी बधाई

👤
DD
👁 18660 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश विधानसभा में नए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दी बधाई
21 जुलाई 2017। विधानसभा मानसून सत्र की कार्रवाई की शुरूआत में भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बधाई देकर हुई। मध्यप्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का आज चौथा हैं। आज की कार्रवाई की शुरूआत भारत के नए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बधाई देने के साथ हुई। लेकिन इस बधाई के बाद मंत्री उमाशंकर गुप्ता और कांग्रेस विधायक लखन जाटव में तीखा संवाद हुआ। विधायक जाटव ने एक शिक्षक की जाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठाया था जिसके जवाब में मंत्री विजय शाह ने शिक्षक के जाति प्रमाण पत्र में हुई गलती को स्वीकार करते हुए कहा कि यह फर्जी है। उन्होंने इस मामले में जांच कराए जाने की बात कही है। मंत्री ने जांच की बात कही लेकिन निलंबन के लिए तैयार नहीं हुए, जिसके बाद कांग्रेसियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। वहीं तीखे कटाक्ष के दौरान विधायक जाटव ने उक्त मंत्री की जाति पर टिप्पणी कर दी। जिसके विरोध में मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने जाटव को भाषा पर नियंत्रण रखने की बात कही। इतना होते ही बहस बढऩे लगी। काफी देर बाद दोनों पक्षों को शांत करवाया गया।







Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News



Tags :