🔴 TRENDING NOW!
डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती? मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात

राज्‍यसभा के उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, प्रथम दिवस कोई नामांकन नहीं

👤
DD
👁 18752 व्यूज
📍 Bhopal
राज्‍यसभा के उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, प्रथम दिवस कोई नामांकन नहीं
21 जुलाई 2017। मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा के लिए रिक्‍त हुए एक स्‍थान की पूर्ति के लिए उप चुनाव की अधिसूचना आयोग द्वारा आज जारी कर दी गई है. अधिसूचना जारी होने के साथ ही उक्‍त एक रिक्‍त स्‍थान की पूर्ति के लिए नामांकन की प्रक्रिया आंरभ हो गई. आयोग द्वारा इस उप निर्वाचन के लिए मध्‍यप्रदेश विधान के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर एवं अपर सचिव प्रेमनारायण विश्‍वकर्मा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्‍त किया गया है. विधान सभा भवन, भोपाल स्थित समिति कक्ष क्रमांक-02 (एम 02) को निर्वाचन कार्यालय हेतु अधिकृत किया गया है.



ज्ञातव्‍य है कि जून, 2016 में राज्‍यसभा के लिए निर्वाचित अनिल माधव दवे के निधन से उक्‍त स्‍थान रिक्‍त हुआ है. श्री दवे का कार्यकाल 29 जून, 2022 तक था. राज्‍यसभा की रिक्‍त एक सीट के उप निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया दिनांक 21 जुलाई, 2017 से आरंभ होकर दिनांक 28 जुलाई, 2017 तक चलेगी. इस अ‍वधि में प्रतिदिन लोक अवकाश के दिन को छोड़कर पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक नामांकन मध्‍यप्रदेश विधान सभा भवन, स्थित कार्यालय रिटर्निंग ऑफिसर, राज्‍यसभा उप निर्वाचन, 2017 समिति कक्ष क्रमांक-2 में दिये जा सकेंगे. नामांकन पत्रों की जॉच दिनांक 29 जुलाई, 2017 को अपराह्न 2.00 बजे से की जाएगी. नाम वापसी के लिए दिनांक 31 जुलाई, 2017 को अपराह्न 3.00 बजे तक का समय निर्धारित है. यदि आवश्‍यक हुआ तो मतदान दिनांक 8 अगस्‍त, 2017 को प्रात: 9.00 बजे से अपराह्न 4.00 बजे तक होगा और तत्‍पश्‍चात मतगणना सम्‍पन्‍न होगी.







Madhya Pradesh Latest News





Tags :