🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

विधान सभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा नेता प्रतिपक्ष द्वारा प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

👤
DD
👁 36703 व्यूज
📍 Bhopal
विधान सभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा नेता प्रतिपक्ष द्वारा प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
14 अगस्त 2017। मध्यप्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह तथा नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने स्वाधीनता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।



विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन बलिदानियों की याद दिलाता है जिन्‍होंने देश की स्‍वाधीनता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि हमें उन्हीं अमर सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए अपने आप में राष्ट्रीयता की भावना को जागृत करना होगा।



अपने शुभकामना संदेश में विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा है कि इस अवसर पर हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ मिल-जुल कर देश के साहसी सपूतों के सपनों को साकार करने का संकल्प लेना होगा ताकि हम देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाकर उसे प्रगति के पथ पर आगे ले जा सकें।



नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने अपने संदेश में प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा है कि स्‍वतंत्रता दिवस का पर्व देश की अस्मिता की रक्षा के लिये प्राण-पण से संकल्प को दोहराने का दिन है।



विधान सभा अध्‍यक्ष कल प्रात: 8 बजे होशंगाबाद संभागीय मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। विधान सभा अध्यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा, तदुपरांत वे परेड का निरीक्षण कर सलामी लेंगे।



विधान सभा सचिवालय में ध्‍वजारोहण प्रात: 8 बजे

मध्यप्रदेश विधान सभा सचिवालय में स्‍वाधीनता दिवस (15 अगस्‍त) को प्रात: 08:00 बजे ध्वजारोहण होगा। विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह सचिवालय प्रांगण में ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे। ध्वजारोहण पश्‍चात् देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम का अयोजन किया गया है। स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान सभा भवन को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।





Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News




Tags :